पावरफुल इंजन और रडार बेस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई 2027 Triumph Tiger 1200, चेक करें दाम

एडवेंचर बाइक के शौकीन हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। दरअसल, Triumph ने अपनी डवेंचर बाइक Tiger 1200 के 2027 मॉडल को पेश कर दिया है।

Triumph ने अपनी एडवेंचर बाइक Tiger 1200 के 2027 मॉडल को कई बड़े अपडेट के साथ पेश किया है। नई बाइक में पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन, सेल्फ-लोअरिंग सस्पेंशन और रडार बेस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, कंपनी ने गियरबॉक्स में बदलाव करने के साथ नया 7-इंच टचस्क्रीन भी दिया है। भारत में इसे मार्च 2027 में लाया जाएगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20.99 लाख रुपये है, जबकि Rally Explorer वेरिएंट की कीमत 23.49 लाख रुपये रखी गई है।

New Triumph Tiger 1200

Triumph Tiger 1200 हुई पेश

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Triumph Tiger 1200 में पहले की तरह 1,160cc का लिक्विड-कूल्ड, तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। हालांकि, अब यह इंजन 158hp की पावर और 130Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल के मुकाबले पावर में 8hp की बढ़ोतरी हुई है।

End of Feed