Tata Tiago और Tiago EV फेसलिफ्ट से हटा पर्दा! लुक देखकर भूल जाएंगे पुरानी कार

Tata Motors अपने ग्राहकों के लिए हैचबैक Tiago और Tiago EV के नए फेसलिफ्ट मॉडल लाने जा रही है। दोनों ही मॉडल की पहली झलक से पर्दा हट चुका है।

Tata Motors अपनी पॉपुलर हैचबैक Tiago और Tiago EV के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों की पहली झलक भी पेश की है, जिसके बाद बायर्स के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, नई Tata Tiago और Tata Tiago EV को 28 मई को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं दोनों ही नए मॉडल में इस बार क्या खास रहने वाला है-

Tata Tiago

Tata Tiago (AI Generated Image)

आ रही शार्प और मॉडर्न लुक वाली Tiago

नई Tiago facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजाइन में देखने को मिल सकता है। कंपनी ने हैचबैक को ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक देने की कोशिश की है। टीजर में नए स्लिम LED headlamps, अपडेटेड बंपर और ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दिखाई दे रही है। इसके अलावा Aerodynamic styling elements भी देखने को मिल सकते हैं, जिससे कार का रोड प्रजेंस पहले से ज्यादा प्रीमियम लग सकता है।

End of Feed