नई Kawasaki Ninja 500 लॉन्च, अब E20 फ्यूल पर भी दौड़ेगी सुपरबाइक

कावासाकी ने अपने ग्राहकों के लिए नई Kawasaki Ninja 500 पेश कर दी है। इस सुपरबाइक की कीमत पिछले मॉडल से 10 हजार रुपये अधिक रखी गई है।

कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक 2026 Kawasaki Ninja 500 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये तय की है। नए मॉडल में कंपनी ने कुछ छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनमें सबसे बड़ा अपडेट E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी है। इसके अलावा, बाइक को अब कावासाकी के प्रतिष्ठित लाइम ग्रीन (Lime Green) कलर ऑप्शन में भी पेश किया गया है।

2026 Kawasaki Ninja 500

2026 Kawasaki Ninja 500

E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी बनी सबसे बड़ा अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका E20 कम्पैटिबल इंजन है। इसका मतलब है कि यह बाइक अब 20 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चल सकती है। भारत में इथेनॉल मिश्रित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने बाइक को नया Lime Green पेंट स्कीम भी दिया है, जो Ninja सीरीज की पहचान मानी जाती है। यह नया रंग बाइक के स्पोर्टी और आक्रामक लुक को और अधिक आकर्षक बनाता है।

End of Feed