2025 Skoda Enyaq EV Revealed: स्कोडा ऑटो ने ग्लोबल मार्केट में 2025 एनयाक ईवी से पर्दा हटा लिया है जिसे बड़े बदलावों के साथ पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार का लेटेस्ट वर्जन अपडेटेड डिजाइन, बेहतर एयरोडायनामिक्स, बढ़ी हुई रेंज के साथ कई सारे नए फीचर्स से लैस है। इसके अलावा पिछले मॉडल के मुकाबले साइज में भी 2025 स्कोडा एनयाक कुछ बड़ी है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पहले यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, वहीं इस साल के अंत तक ये भारत में भी एंट्री मार सकती है। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में इसे काफी पसंद किया जाता है जिसकी अब तक 2.5 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।
पिछले मॉडल के मुकाबले साइज में भी 2025 स्कोडा एनयाक कुछ बड़ी है।
जोरदार मुकाबला मौजूद
ग्लोबल और भारतीय मार्केट में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का जोरदार मुकाबला मौजूद है। वैश्विक बाजार में इस कार का मुकाबला जहां ह्यून्दे आयोनिक 5, फोक्सवैगन आईडी.4 और टेस्ला मॉडल वाय जैसी कारों से होता है, वहीं भारत में इसकी टक्कर किआ ईवी6, वॉल्वो सी40 रिचार्ज और बीवायडी एटो 3 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।
जोरदार एक्सटीरियर मिला
स्कोडा ऑटो ने नई एनयाक ईवी को सामान्य रूप से 19 इंच के अलॉय व्हील्स देगी जिन्हें 21 इंजन तब बढ़ाने का विकल्प मिलेगा। दिखने में ये बहुत खूबसूरत है, खासतौर पर कार का चेहरा। इसके अगले हिस्से को पहले से ज्यादा पैना रखा गया है और यहां ग्लॉसी ब्लैक टेक-डेक फेस मिला है जो सेंसर्स से लोडेड है। ईवी को एलईडी मेट्रिक्स हेडलाइट और डीआरएल, एलईडी टेललाइट और पिछले हिस्से में नए बंपर्स दिए गए हैं।
फुल चार्ज में कितना चलेगी
स्कोडा एनयाक ईवी के साथ 52, 58 और 77 किलोवाट आर बैटरी पैक मिलेंगे। दावा है कि सिंगल चार्ज में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 597 किमी तक चलाया जा सकता है। सबसे कम ताकतवर बैटरी पैक की रेंज 439 किमी तक है। नई एनयाक 175 किलोवाट तक डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी मदद से सिर्फ 30 मिनट में ये कार 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
कितनी दमदार इलेक्ट्रिक मोटर
2025 स्कोडा एनयाक ईवी के साथ सिंगल और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप मिलने वाला है। यानी ये ई-एसयूवी रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम में उपब्लध होगी। ये 201 से 281 बीएचपी तक ताकत बनाती हैं और 310 से 545 एनएम तक पीक टॉर्क आपको मिलता है। इसकी टॉप स्पीड जहां 180 किमी/घंटा है, वहीं 6.7 सेकंड में ये 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।
