2025 Hyundai Venue और Venue N Line भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत मात्र 7,89,900 रुपये, जानें फीचर्स

Venue N Line में रेड स्पोर्टी एक्सेंट्स देखने को मिलते हैं, जो इसे ज्यादा आक्रामक लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में स्लीक बॉडी लाइनें और बड़े अलॉय व्हील्स SUV को प्रीमियम लुक देते हैं। रियर में नई LED टेललाइट्स और अपडेटेड टेलगेट डिजाइन दिया गया है।

भारत में लंबे समय से इंतजार की जा रही 2025 Hyundai Venue आखिरकार लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसके साथ ही इसका स्पोर्टी वर्जन Venue N Line भी पेश किया है। नई जेनरेशन Hyundai Venue की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.90 लाख रखी गई है। यह इंट्रोडक्टरी प्राइस 31 दिसंबर 2025 तक मान्य रहेगी। फिलहाल कंपनी ने डीजल वेरिएंट और Venue N Line की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अभी केवल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन वाले HX2, HX4 और HX5 वेरिएंट्स की कीमत जारी की गई है।

2025 Hyundai Venue और Venue N Line

2025 Hyundai Venue और Venue N Line/PHOTO-TimesNowHindi

बुकिंग और उपलब्धता

नई Venue और Venue N Line दोनों की बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक इन SUVs को ₹25,000 के टोकन अमाउंट पर बुक कर सकते हैं। बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट या हुंडई डीलरशिप्स के जरिए की जा सकती है।

End of Feed