2025 Ford Endeavour Vs Toyota Fortuner: फोर्ड ने 2004 में एंडेवर को भारतीय मार्केट में उतारा था। अपने जबरदस्त फीचर्स और ऑफ रोडिंग क्षमताओं की बदौलत एंडेवर ने भारतीय मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 2021 में फोर्ड ने भारत से लौटने का फैसला किया और तब फोर्ड एंडेवर के सामने सबसे बड़े मुकाबले के रूप में टोयोटा की दमदार फॉर्च्यूनर एसयूवी मौजूद थी। अब जब फोर्ड एक बार फिर भारतीय मार्केट में वापस आ रही है तो माना जा रहा है कि कंपनी एंडेवर 2025 के साथ भारतीय मार्केट में वापसी कर सकती है। ऐसे में सभी लोग जानना चाहते हैं कि नई फोर्ड एंडेवर किन मामलों में टोयोटा फॉर्च्यूनर से बेहतर है? आइये आपको बताते हैं कि नई एंडेवर में आपको कौन से फीचर्स मिल सकते हैं और किन मामलों में यह फॉर्च्यूनर से बेहतर हो सकती है।
2025 Ford Endeavour Vs Toyota Fortuner: कौन है बेहतर?
किसके इंजन में कितनी है ताकत?
टोयोटा फॉर्च्यूनर 2.7 लीटर के पेट्रोल और 2.8 लीटर के डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। दूसरी तरफ नई फोर्ड एंडेवर है जो 2.3 लीटर के पेट्रोल बूस्ट इंजन और 2.0 लीटर के सिंगल और बाय-टर्बो डीजल इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में एंडेवर 2.0 लीटर सिंगल और बाय-टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शंस के साथ वापसी कर सकती है। एंडेवर की पिछली जनरेशन में 3.2 लीटर का 5 सिलेंडर वाला डीजल इंजन देखने को मिलता था। ऐसे में ज्यादातर लोग यही चाहेंगे कि नई एंडेवर को V6 इंजन के ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाए।यह भी पढ़ें:
