2024 Porsche Panamera Launched In India: पॉर्श इंडिया ने 2024 पैनामेरा लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.69 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने आज से ही इस स्पोर्ट्स कार की डिलीवरी देना भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस अपडेटेड लग्जरी सेडान के साथ कॉस्मैटिक अपडेट्स और नए फीचर्स दिए हैं। बता दें कि तीसरी जनरेशन पॉर्श पैनामेरा की बिक्री ग्लोबल मार्केट में पिछले साल की शुरू कर दी गई थी, जिसे अब भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसमें हुए बदलावों की बात करें तो नए हेडलैंप्स और इससे जुड़े एलईडी मेट्रिक्स लाइट्स सामान्य तौर पर मिले हैं।
कंपनी ने इस अपडेटेड लग्जरी सेडान के साथ कॉस्मैटिक अपडेट्स और नए फीचर्स दिए हैं।
हाइटेक फीचर्स से लोडेड कार
अपडेटेड पॉर्श पैनामेरा के केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं जिनमें गियर शिफ्टर के लिए नई जगह और नया स्टीयरिंग व्हील शामिल है। इसका डैशबोर्ड भी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार पॉर्श तायकान से लिया गया है। कार के साथ विकल्प में 10.9-इंच पैसेंजर डिस्प्ले मिला है जो खूब सारी जानकारी उपलब्ध कराता है। इसके अलावा 8-वे इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल सीट्स, 6 एयरबैग्स, पॉर्श कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट के साथ नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वॉइस कमांड और ऐसे ही कई अन्य फीचर्स भी मिले हैं।
4.8 सेकंड में 100 Kmph स्पीड
2024 पॉर्श पैनामेरा के साथ भारतीय मार्केट में कंपनी ने 2.9-लीटर ट्विन टर्बो वी6 इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन 343 बीएचपी ताकत और 500 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इस इंजन के साथ कंपनी ने 8-स्पीड पीडीके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है जो इसके पिछले पहियों को ताकत पहुंचाता है। इसके अलावा नई कार के साथ टू-वे अडेप्टिव रियर स्पॉइलर दिया गया है जिसकी मदद से सिर्फ 4.8 सेकंड में ही कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 270 किमी/घंटा है।
