दिखने में बहुत अलग होगी नई जनरेशन Dzire, मिलेंगे 2024 Swift से ज्यादा फीचर्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 20, 2024, 01:39 PM IST

New Generation Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी अगले महीने भारतीय मार्केट में नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च करने वाली है। इसके कुछ ही समय बाद कंपनी नई जनरेशन डिजायर पेश करेगी जो लुक और फीचर्स में मौजूदा मॉडल से बहुत आधुनिक होने वाली है। जानकारी मिली है कि इसे नई स्विफ्ट से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द भारत में लॉन्च होगी नई डिजायर
  • लुक और स्टाइल में है बहुत जोबरदस्त
  • 2024 स्विफ्ट से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे

New Generation Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी डिजायर भारतीय मार्केट में खूब पसंद की जाती है, खासतौर पर फ्लीट मार्केट में। अब कंपनी इस किफायती और सस्ती कार की नई जनरेशन लॉन्च करने के करीब है। मारुति सुजुकी अपनी नई जनरेशन डिजायर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, हाल में नजर आया टेस्ट म्यूल प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार दिखा है। लुक और फीचर्स के मामले में ये कार मौजूदा मॉडल से बहुत अलग होगी, शानदार लुक के अलावा इसे स्विफ्ट से ज्यादा और हाइटेक फीचर्स दिए जाएंगे। इस बार कंपनी का टार्गेट फ्लीट मार्केट के साथ प्राइवेट कस्टमर्स भी हैं। अगले महीने नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च होगी और इसके तुरंत बाद कंपनी नई डिजायर जाएगी।

2024 Maruti Suzuki New Generation Dzire (Image Credit Carwale)

अगले महीने नई जनरेशन स्विफ्ट लॉन्च होगी और इसके तुरंत बाद कंपनी नई डिजायर जाएगी।

केबिन में मिलेंगे बड़े बदलाव!

नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ पूरी तरह एलईडी लाइटिंग, ओआरवीएम पर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन की फोटो अभी दिखाई नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड, अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नई डिजायर के साथ लेवल 2 एडीएएस, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, हाई बीम असिस्ट, हर दिशा में देखने वाला कैमरा, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

End of Feed