2024 Kia Sonet Facelift में क्या-क्या हुए हैं बदलाव, 14 दिसंबर को हो जाएगा साफ

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 13, 2023, 12:30 PM IST

Kia India कल यानी 14 दिसंबर 2023 को New Sonet Facelift से पर्दा हटाने वाली है जिसे जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस SUV के कई टीजर्स जारी किए हैं जिनमें बहुत सारी जानकारी मिली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट डेब्यू
  • 14 दिसंबर को हटेगा एसयूवी से पर्दा
  • कई बदलावों के साथ की जाएगी पेश

2024 Kia Sonet Facelift: किआ इंडिया 14 दिसंबर 2023 को नई सॉनेट फेसलिफ्ट एसयूवी से पर्दा हटाने वाली है। कंपनी ने अब तक इसके कई टीजर्स जारी किए हैं जिनमें नई कार के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर और नए फीचर्स से लेकर मामूली बदलावों की जानकारी सामने आ गई है। माना जा रहा है कि अगले साल की पहली तिमाही में इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस कार को दो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के विकल्प मिलेंगे, वहीं सबसे बड़ा आकर्षक इसमें मिलने वाला एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम होगा।

2024 Kia Sonet Facelift Debut

सबसे बड़ा आकर्षक इसमें मिलने वाला एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम होगा

कितनी दमदार होगी

2024 किआ सॉनेट फेसलिफ्ट के साथ पहले वाले तीन इंजन विकल्प मिलेंगे जिनमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पहले नंबर पर है जो 83 एचपी ताकत बनाता है। इसके बाद 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 120 एचपी ताकत बनाता है, अंत में 1.5-लीटर डीजल इंजन आता है जो 116 एचपी क्षमता वाला है। कंपनी इन इंजन विकल्पों के साथ 5-स्पीड मैनुअल पेट्रोल इंजन में, 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड डीसीटी टर्बो पेट्रोल में और डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड एटी ट्रांसमिशन दिए हैं।

End of Feed