15 साल पुरानी बाइक या कार को स्क्रैप कराने के क्या हैं फायदे? रजिस्ट्रेशन फीस से लेकर टैक्स छूट तक जानें

अगर आप पुरानी गाड़ी को Registered Vehicle Scrapping Facility (RVSF) में स्क्रैप कराते हैं और उसके बाद स्क्रैपिंग प्रमाणपत्र के आधार पर नई गाड़ी खरीदते हैं, तो नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने की फीस माफ की जा सकती है।

अगर आपकी बाइक या कार 15 साल पुरानी हो चुकी है और अब उसे चलाने या संभालकर रखने में खर्च ज्यादा आने लगा है, तो उसे स्क्रैप कराना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सरकार की Vehicle Scrappage Policy का मकसद पुराने और अनफिट वाहनों को सड़क से हटाकर नए, सुरक्षित और कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को बढ़ावा देना है।

Vehicle Scrapping

स्क्रैप की गई गाड़ी की स्क्रैप वैल्यू भी मिलती है।

15 साल पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पुरानी गाड़ी को स्क्रैप सेंटर पर जमा करने के बाद आपको Certificate of Deposit (COD) या वाहन स्क्रैपिंग से जुड़ा प्रमाणपत्र मिलता है। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर नई गाड़ी खरीदते समय अलग-अलग तरह की छूट का फायदा मिल सकता है। हालांकि, छूट कितना मिलेगी यह उस राज्य और गाड़ी के प्रकार पर निर्भर करती है।

End of Feed