PAK में US व्लॉगर से दरिंगदीः जिन 'दोस्तों' ने बुलाया, उन्हीं ने किया गैंगरेप; विरोध पर VIDEO बना करने लगे ब्लैकमेल!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 07:02 AM IST

इस बीच, मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस प्रमुख को मामले की निगरानी करने का निर्देश दिया है।

google

पाकिस्तान में अमेरिका की एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 21 साल की युवती के साथ वहां के पंजाब प्रांत में एक होटल के भीतर दो लोगों ने इस हैवानियत को अंजाम दिया। 

PAK में US व्लॉगर से दरिंगदीः जिन 'दोस्तों' ने बुलाया, उन्हीं ने किया गैंगरेप; विरोध पर VIDEO बना करने लगे ब्लैकमेल!
Photo Credit: BCCL

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला डीजी खान जिला में हिल स्टेशन 'फोर्ट मुनरो' स्थित होटल का है। बताया गया कि 17 जुलाई, 2022 को फेसबुक पेज चलाने वाली पीड़ित व्लॉगर (टिकटॉकर) अपने सोशल मीडिया के दोस्तों मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ व्लॉग बनाने के लिए उस जगह घूम रही थी।

डीजी खान के डिप्टी कमिश्नर अनवर बरियार की ओर से जानकारी दी गई कि अमेरिकी लड़की सिप्रा के न्यौते पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी। वह रविवार को पंजाब के राजनपुर जिले में उसके घर रविवार को गई थी, जो लाहौर से लगभग 550 किलोमीटर दूर है।

End of Feed