Aata 100 Rs Litre: राहुल गांधी की तरह इमरान खान की भी जुबान फिसली, बोले-कराची में 100 रुपए लीटर बिक रहा है आटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 09:59 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की भी जुबान फिसली और उन्होंने कहा कि आटा कराची में 100 रुपए लीटर से ऊपर बिक रहा है।

google

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जुबान फिसल गई। उन्होंने भी आटा को लीटर में तौल दिया। उन्होंने कहा कि आटा दोगुना हो गया। हमारे कार्यकाल में एक किलो आटा 50 रुपए किलो था आज वह कराची में 100 रुपए लीटर से ऊपर बिक रहा है।

Aata 100 Rs Litre: राहुल गांधी की तरह इमरान खान की भी जुबान फिसली, बोले-कराची में 100 रुपए लीटर बिक रहा है आटा

गौर हो कि हाल ही में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन दिल्ली के रामलीला मैदान में किया था। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी की जुबान फिसल गई। और उन्होंने 'आटा 22 रुपए लीटर' कह डाला। हालांकि तुरंत ही उन्होंने अपनी गलती सुधार ली थी। लेकिन तब तक उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसी तरह इमरान खान का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग मजे ले रहे हैं।

End of Feed