कौन हैं शहबाज शरीफ? जानिए PML-एन के अध्यक्ष के बारे में जो पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2022, 07:54 AM IST

Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ पीएम बनने को तैयार हैं। वो तीन बार पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव में हारने के बाद इमरान खान सत्ता से बेदखल हो गए हैं।

google

लंबे समय तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार इमरान खान पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल हो गए हैं। पाकिस्तान नेशनल असेंबली के कुल 174 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया। विपक्ष को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए 172 वोट प्राप्त करने की आवश्यकता थी। अब विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ के पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने को तैयार हैं।

कौन हैं शहबाज शरीफ? जानिए PML-एन के अध्यक्ष के बारे में जो पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे

प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष की पसंद के रूप में शहबाज शरीफ की उम्मीदवारी का खुलासा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने 30 मार्च को विपक्षी दलों की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। शहबाज कथित तौर पर आज राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से भी मुलाकात करेंगे। सदन के नेता को आधिकारिक रूप से चुनने के लिए नेशनल असेंबली सोमवार को दोपहर 2 बजे फिर से बैठक करेगी।

कौन हैं शहबाज शरीफ?

End of Feed