ISKCON Temple Attack:बांग्लादेश में अब 'इस्कॉन मंदिर' पर भीड़ का हमला, श्रद्धालुओं से मारपीट भी की गई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2021, 08:23 AM IST

Bangladesh ISKCON temple attack:बांग्लादेश में दुर्गा पंडालों पर हमले के बाद शुक्रवार को एक बार फिर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय और उनके प्रमुख धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया। 

google

नई दिल्ली: बांग्लादेश में एक बार फिर उपद्रवियों ने हिंदुओं के मंदिर को निशाना बनाया है,नोआखाली में भीड़ ने इस्कॉन मंदिर पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की, इस्कॉन ने बांग्लादेश सरकार से सुरक्षा की मांग की है।इस्कॉन की ओर से एक ट्वीट में हमले की जानकारी देते हुए भयावह तस्वीरें जारी की गई हैं, बताया जा रहा है कि भीड़ ने पार्थ दास नाम के इस्कॉन के एक सदस्य की हत्या भी कर दी, उनका शव मंदिर के बगल से मिला है।

ISKCON Temple Attack:बांग्लादेश में अब 'इस्कॉन मंदिर' पर भीड़ का हमला, श्रद्धालुओं से मारपीट भी की गई
Photo Credit: Twitter

ट्वीट में कहा गया है, 'बांग्लादेश के नोआखाली में आज इस्कॉन मंदिर और श्रद्धालुओं पर भीड़ ने हिंसक हमला किया। मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है और कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। हम  बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों को न्याय के दायरे में लाने की मांग करते हैं।'

End of Feed