20 वर्षों तक अमेरिकी बलों को छकाता रहा, वे सोचते थे मैं 'भूत' हूं : तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2021, 08:37 AM IST

Afghan Taliban spokesman Zabiullah Mujahid : अफगानिस्तान में 20 सालों तक अमेरिका को चकमा देने वाले अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद का कहना है कि अमेरिका समझता था कि उनका कोई अस्तित्व नहीं है।

google

काबुल : अफगानिस्तान में 20 सालों तक अमेरिका और नाटो बलों ने तालिबान एवं अन्य आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अमेरिका के हमलों एवं अभियानों के दौरान तालिबान के कई बड़े सरगना या तो मारे गए या पकड़े गए। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो 20 वर्षों तक अमेरिका को चकमा देने में कामयाब भी हुए। इन्हीं में से एक हैं अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से खास बातचीत में मुजाहिद ने बताया है कि वह कैसे अमेरिका को चकमा देते रहे और उसके अभियानों से बचते रहे।

20 वर्षों तक अमेरिकी बलों को छकाता रहा, वे सोचते थे मैं 'भूत' हूं : तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद 
Photo Credit: AP

'अमेरिका मानता था कि मेरा कोई अस्तित्व नहीं है'

उन्होंने कहा, 'अमेरिका और अफगान सेना के लोग ऐसा सोचते थे कि मेरा कोई अस्तित्व नहीं है। मैं उनके अभियानों से कई बार बचा। उन्होंने मुझे पकड़ने के कई प्रयास किए। बाद में वे गंभीरता से मानने लगे कि जबीउल्लाह नाम का कोई व्यक्ति नहीं है, इसे गढ़ा गया है। वे मानने लगे थे कि जबीउल्लाह नाम का कोई व्यक्ति अस्तित्व में नहीं है।'

End of Feed