Raipur: एयरपोर्ट पर लड़कियों की गुंडागर्दी, पैसे मांगने पर ड्राइवर को घेरकर बुरी तरह बेल्ट से पीटा; फाड़ डाले कपड़े

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 02:00 PM IST

Raipur Airport Girls Video: आप देख सकते हैं कि लड़कियों ने शख्स की पिटाई के दौरान कपड़े भी फाड़ दिए। शख्स का नाम दिनेश गुप्ता बताया जा रहा है। दिनेश गुप्ता ने लड़कियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

google

Raipur Airport Girls Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट (Raipur Airport) के बाहर ट्रैवेल्स में काम करने वाली लड़कियों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। रविवार की शाम कुछ लड़कियों ने एक शख्स की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि यह शख्स टैक्सी ड्राइवर है, जो काम के बदले अपने पैसे मांगने आया था। इसके बाद लड़कियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है।

Raipur: एयरपोर्ट पर लड़कियों की गुंडागर्दी, पैसे मांगने पर ड्राइवर को घेरकर बुरी तरह बेल्ट से पीटा; फाड़ डाले कपड़े
Photo Credit: Twitter

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां उस शख्स को जमकर लात-घूसों से पीट रही हैं। शख्स का आरोप है कि लड़कियों ने उसे बेल्ट से भी पीटा और उसके ऊपर मिर्च स्प्रे किया। आप देख सकते हैं कि लड़कियों ने शख्स की पिटाई के दौरान कपड़े भी फाड़ दिए। शख्स का नाम दिनेश गुप्ता बताया जा रहा है। दिनेश गुप्ता ने लड़कियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। देखें वीडियो- 

End of Feed