IPL 2021 CSK Vs DC: मैच के दौरान धोनी की बेटी जीवा ने किया कुछ ऐसा, तस्वीर ने जीता लोगों का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2021, 03:21 PM IST

IPL 2021: मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ढेर सारी दुआएं की गई। लेकिन, एमएस धोनी की बेटी जीवा की एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

google

IPL 2021 CSK Vs DC:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) पार्ट टू का मुकाबला UAE में जारी है। सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। डीसी ने सीएसके को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। लेकिन, इस मैच में कुछ चीजें ऐसे भी देखने को मिली, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। मैच के दौरान सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो टीम के लिए प्रार्थन करते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों का कहना है कि IPL 2021 का ये सबसे प्यारा पल है।

IPL 2021 CSK Vs DC: मैच के दौरान धोनी की बेटी जीवा ने किया कुछ ऐसा, तस्वीर ने जीता लोगों का दिल
Photo Credit: Twitter

दरअसल, मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ढेर सारी दुआएं की गई। लेकिन, एमएस धोनी की बेटी जीवा की एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जीवा स्टेडियम में विजिटर्स गैलरी में हाथ जोड़े, सिर झुकाए और आंखें बंद किए हुए 'सीएसके' की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए नजर आई। सीएसके भले ही ये मैच हार गई, लेकिन जीवा ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सबसे प्यार लम्हा। तो आइए, देखते हैं इस तस्वीर पर यूजर्स किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। 

End of Feed