बाल कटवाते समय किया हेयर ड्रायर का इस्तेमाल, आग का गोला बन गए सभी लोग; दिल दहला देने वाला Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 01:36 PM IST

Hair Salon Fire Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना नाई और बाल कटवाने आए शख्स के लिए जानलेवा बन जाता है। दोनों चीखते-चिल्लाते बाहर की तरफ भागते हैं।

google

Hair Salon Fire Video: आजकल नाई बाल काटते समय हेयर ड्रायर का इस्तेमाल जरूर करता है। बाल को सही शेप में लाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर हेयर ड्रायर से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप कांप जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना नाई और बाल कटवाने आए शख्स के लिए कैसे जानलेवा बन गया।

बाल कटवाते समय किया हेयर ड्रायर का इस्तेमाल, आग का गोला बन गए सभी लोग; दिल दहला देने वाला Video
Photo Credit: Twitter

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। बाल काटने के बाद नाई हेयर ड्रायर के प्लग को बिजली के बोर्ड में लगाता है और फिर उसे चालू करता है। नाई जैसे ही हेयर ड्रायर को चालू करता है, वैसे ही एक दर्दनाक घटना घटती है। आप देख सकते हैं कि अचानक ड्रायर से आग निकलती है, जिसकी चपेट में नाई और बाल कटवाने आया शख्स आ जाते हैं। आग इतने भीषण तरीके से लगती है कि सब कुछ खाक हो जाता है। देखें शॉकिंग वीडियो-

End of Feed