Desi Jugaad: गर्मी से बचने के लिए सिर पर लगाया धूप से चलने वाला पंखा, देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स के भी उड़ गए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 07:19 PM IST

Desi Jugaad Video: बाबा जी ने गर्मी से बचने के लिए अपने सिर पर एक ऐसा अनोखा जुगाड़ फिट करा लिया। जिसे देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी हैरान रह गए हैं। दरअसल, बाबा जी ने गर्मी से बचने के लिए अपने सिर पर धूप से चलने वाला पंखा फिट करवा लिया

google

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर आपने देसी जुगाड़ के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। यह वीडियो एक बाबा का है, जिन्होंने गर्मी से बचने के लिए अपने सिर पर एक ऐसा अनोखा जुगाड़ फिट करा लिया। जिसे देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी हैरान रह गए हैं। दरअसल, बाबा जी ने गर्मी से बचने के लिए अपने सिर पर धूप से चलने वाला पंखा फिट करवा लिया।

Desi Jugaad: गर्मी से बचने के लिए सिर पर लगाया धूप से चलने वाला पंखा, देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स के भी उड़ गए होश
Photo Credit: Twitter

वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखकर ज्यादातर लोग बाबा जी की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। आप वीडियो में एक भगवाधारी बाबा को देख सकते हैं। उन्होंने अपने सिर पर हेलमेट की तरह एक पंखा और सोलर सिस्टम बांधा हुआ है। इसी सोलर सिस्टम से यह पंखा चलता है और बाबा जी को गर्मी नहीं लगती। पंखे की स्पीड भी काफी ज्यादा है। देखें वीडियो- 

End of Feed