कलेक्टर की दादागिरी! चेकिंग के दौरान युवक का मोबाइल तोड़ा और मारा थप्पड़, सरकार ने लिया एक्शन [Video]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2021, 10:45 AM IST

Chhattisgarh Collector Ranbir Sharma: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के डीएम रणवीर शर्मा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को पीटते हुए और उसका मोबाइल पटकते हुए नजर आ रहे हैे।

google

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोरोना लाकडाउन के नाम पर एक कलेक्टर (Chhattisgarh Collector) ने शर्मनाक हरकत की है। कलेक्टर ने अपनी प्रशासनिक ताक़त का बेजा इस्तेमाल कर बच्चे के हाथ से मोबाइल छीन कर पटक दिया और फिर थप्पड़ भी जड़ दिया। इतना ही नहीं कलेक्टर साहब इस कदर गुस्सा हुए कि उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को इस 13 साल के युवक को पीटने का भी हुक्म दे दिया जिसके बाद युवक को पुलिस के डंडे भी खाने पड़े। किसी ने डंडा मारने वाले डीएम रणवीर शर्मा का वीडियो  (Collector Video Viral) रिकॉर्ड कर लिया जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कलेक्टर की दादागिरी! चेकिंग के दौरान युवक का मोबाइल तोड़ा और मारा थप्पड़, सरकार ने लिया एक्शन [Video]

युवक ने दिखाई थी दवा की पर्ची
जिस युवक के साथ कलेक्टर  रणवीर शर्मा ने यह अमानवीय हरकत की, उसने बकायदा रणवीर शर्मा को अपनी दवाई की पर्ची भी दिखाई और बताया कि वो दवा लाने मेडिकल स्टोर जा रहा था। लेकिन डीएम रणवीर शर्मा नहीं मानें और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि यह उनका वीडियो बना रहा है। इतना ही नहीं युवक का मोबाइल पटकने तथा सुरक्षाकर्मियों से पिटवाने के बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी आदेश दे दिए।

End of Feed