VIDEO: दुल्हन चिल्लाती रही मेरी शादी करवाओ...कोर्ट से भागा दूल्हा, बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 04:53 PM IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ने कोर्ट के बाहर इस तरह बवाल मचाया जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

google

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा-दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बीच सड़क दुल्हन चिल्लाती रही मेरी शादी करवाओं, मेरी शादी करवाओं, वहीं दूल्हा दुल्हन को छोड़कर भागते हुए नजर आया। कोर्ट के बाहर इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखकर लोग दंग रह गए। वहीं, अब सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आइए, जानते हैं कहां का ये अजीबोगरीब मामला?

VIDEO: दुल्हन चिल्लाती रही मेरी शादी करवाओ...कोर्ट से भागा दूल्हा, बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा
Photo Credit: Twitter

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Trending Video) बिहार के नवादा जिले का है। महुली गांव के रहने वाले राम अवतार चौहानी की बेटी गुड्डी कुमारी की शादी महकार गांव के रहने वाले चांदो चौहान के बेटे संदीप कुमार से होने वाली थी। दरअसल, दोनों एक-दूससे फोन पर बात करते थे। गुरुवार को लड़का लड़की से मिलने के उसके गांव पहुंच गया। जहां ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने लड़के को देख लिया और दोनों की शादी तय कर दी। हालांकि, लड़का पहले शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन कहासुनी के बाद शादी के लिए तैयार हो गया। 

End of Feed