Anjali Arora MMS Video: कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा का MMS वीडियो को लेकर इंटरनेट पर माहौल गर्म, जानें मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 01:34 PM IST

Anjali Arora Viral MMS Video: सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। MMS लीक मामले पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।

google

Anjali Arora Viral MMS Video:  सोशल मीडिया पर कब, किस मामले को लेकर माहौल बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इसी कड़ी में सोशल मीडिया स्टार अंजली अरोड़ा का मामला छाया है और उनके एक वीडियो को लेकर माहौल काफी गर्म है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उनका एक MMS वीडियो लीक हो गया और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं की गई है और ना ही अंजली अरोड़ा ने इसे लेकर कोई बयान दिया है। 

Anjali Arora MMS Video: कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा का MMS वीडियो को लेकर इंटरनेट पर माहौल गर्म, जानें मामला
Photo Credit: Twitter

दरअसल, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक MMS वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में जो लड़की दिख रही है वो अंजली अरोड़ा है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है और ना ही अंजली की तरफ से वीडियो को लेकर अब तक कोई बयान आया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग जहां अंजली को ट्रोल कर रहे हैं। तो कुछ यूजर्स हैरानी भी जता रहे हैं। किसी का कहना है कि जानबूझकर अंजली अरोड़ा को बदनाम किया जा रहा है। जबकि, कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं वीडियो में दिखने वाली लड़की अंजली अरोड़ा ही है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। तो आइए, देखते हैं किस तरह का लोग इस मामले पर अब तक रिएक्शन दे रहे हैं। 

End of Feed