आबकारी अधिकारी बोले- मेरा खुद का अनुभव कहता है कि दारू पीने वाला झूठ नहीं बोलता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2021, 05:45 PM IST

Viral Video: मध्य प्रदेश के एक आबाकारी अधिकारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं किं हिंदुस्तान में दारूपीने वाला सही बोलता है।

google

खंडवा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के खंडवा के एक आबकारी अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आबकारी अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि केवल उन लोगों को ही दुकानों से शराब खरीदने की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराकें ले ली हैं। बयान देने वाले जिला आबकारी अधिकारी आरपी किरार का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वह कह रहे हैं कि हिंदुस्तान में दारू पीने वाला सही बोलता है।

आबकारी अधिकारी बोले- मेरा खुद का अनुभव कहता है कि दारू पीने वाला झूठ नहीं बोलता
Photo Credit: BCCL

दिया खुद  के अनुभव का हवाला

जब आबकारी अधिकारी से इसे आदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'प्रशासन का आदेश था कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन होना चाहिए। जनता जागरूक हो, इसलिए हमने ये आदेश निकलवाया कि जिसके दोनों डोज लग चुके हैं उसी को हम दारू की बिक्री करेंगे। दुकानों पर भी बोर्ड लगेगा कि जिसके दोनों डोज लग चुके हैं उन्हीं को दारू की बिक्री करें।' जब उनसे पूछा गया कि ये कैसे वेरिफाई करेंगे की दोनों डोज लग चुके हैं उसको? इस पर उन्होंने कहा, 'ये दो उसकी ईमानदारी से पता चलेगा और हिंदुस्तान में अधिकतर, हमारा खुद का अनुभव बताता है कि दारू पीने वाला सही बोलता है। सर्टिफिकेट नहीं जो ग्राहक बोलेगा उसे दारू दी जाएगी।'

End of Feed