विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची मुक्केबाज निकहत जरीन, मनीषा को कांस्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 07:49 PM IST

भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने बुधवार को इस्तांबुल में दबदबे वाली जीत से विश्व मुक्कबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

google

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन (52 किग्रा) ने बुधवार को इस्तांबुल में दबदबे वाली जीत से विश्व मुक्कबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनायी जबकि मनीषा मौन (57 किग्रा) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची मुक्केबाज निकहत जरीन, मनीषा को कांस्य

ब्राजील की खिलाड़ी को दी सेमीफाइनल में मात
पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन जरीन ब्राजील की कैरोलिन डि एलमेडा के खिलाफ मुकाबले के दौरान संयमित बनी रहीं और अपनी प्रतद्वंद्वी पर पूरी तरह दबदबा बनाये रखा जिससे वह 52 किग्रा वर्ग के अंतिम चार मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

मनीषा को करना पड़ा कांस्य से संतोष
लेकिन मनीषा को तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक इटली की इरमा टेस्टा से इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2019 एशियाई चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा अपनी दूसरी विश्व चैम्पियनशिप में खेल रही थीं। भारतीय मुक्केबाज ने अपने से तकनीकी रूप से बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी को ताकतवर मुक्कों से पछाड़ने की कोशिश की लेकिन टेस्टा का रक्षण बेहतरीन था।

End of Feed