26 साल तक दबदबे के बाद मुक्केबाज पैकियाओ ने लिया संन्यास, बोले- यह स्वीकार करना मुश्किल था कि...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2021, 03:06 PM IST

Manny Pacquiao quits boxing: बॉक्सर मैनी पैकियाओ ने खेल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 26 साल तक रिंग में दबदबे के बाद संन्यास का ऐलान किया।

google

महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने बुधवार को संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ आठ वर्गों में विश्व चैंपियन रहे फिलीपींस के पैकियाओ के 26 वर्ष के करियर का अंत हो गया। उन्होंने मुक्केबाजी को अलविदा कहने की जानकार सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की। बता दें कि 42 वर्षीय पैकियाओ ने साल 2022 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वह 2016 से फिलीपींस में सीनेटर हैं।

26 साल तक दबदबे के बाद मुक्केबाज पैकियाओ ने लिया संन्यास, बोले- यह स्वीकार करना मुश्किल था कि...
Photo Credit: AP, File Image

'स्वीकार करना मुश्किल था कि...'

पैकियाओ ने फेसबुक पेज पर शेयर किए गए 14 मिनट के वीडियो में कहा, 'मुक्केबाजी को अलविदा कहते हुए मैं पूरी दुनिया, खासकर अपने देशवासियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मैनी पैकियाओ की हौसलाअफजाई की। अलविदा मुक्केबाजी।' उन्होंने कहा, 'मेरे लिए यह स्वीकार करना मुश्किल था कि बतौर मुक्केबाज मेरा समय पूरा हो गया है।' 

'यह मेरा सबसे कठिन फैसला'

End of Feed