कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: ट्रायल्स में छाईं मुक्केबाज निकहत और लवलीना, भारतीय टीम में जगह की पक्की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 02:49 PM IST

Indian women's boxing team for CWG 2022: निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।

google

नई दिल्ली: मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन (50 किग्रा) और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा) ने शनिवार को यहां चयन ट्रायल्स में दबदबे भरी जीत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय टीम में अपने स्थान पक्के किये। दो बार की स्ट्रेंड्जा मेमोरियल स्वर्ण पदक विजेता निकहत ने हरियाणा की मीनाक्षी को सर्वसम्मत फैसले में 7-0 से हराया जबकि लवलीना ने इसी अंतर से रेलवे की पूजा को पराजित किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: ट्रायल्स में छाईं मुक्केबाज निकहत और लवलीना, भारतीय टीम में जगह की पक्की

नीतू (48 किग्रा) और जैसमीन (60 किग्रा) ने भी राष्ट्रमंडल खेलों के लिये टीम में अपने स्थान पक्के किये। निकहत अपने मुकाबले के दौरान पूरी तरह नियंत्रण में दिखीं और उन्होंने रिंग का पूरा इस्तेमाल करते हुए दमदार मुक्के जड़े। दो बार की पूर्व युवा विश्व चैम्पियन नीतू ने खंडित फैसले में 2019 रजत पदक विजेता मंजू रानी पर 5-2 से जीत दर्ज की।

हरियाणा की मुक्केबाज का यह साल शानदार रहा है जिसमें उन्होंने इस साल स्ट्रेंड्जा मेमोरियल में स्वर्ण पदक भी जीता। 2021 एशियाई युवा मुक्केबाजी चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता जैसमीन ने लाइट मिडिलवेट फाइनल में 2022 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा को पराजित किया। राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक बर्मिंघम में आयोजित किये जायेंगे।

End of Feed