अनोखा है कोतिलिंगेश्वारा स्वामी मंदिर, 1 करोड़ शिवलिंग और 108 फीट ऊंची मूर्ती के लिए है व‍िख्‍यात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2021, 02:23 PM IST

यूं तो पूरे भारत में भगवान शिव के कई अद्भुत और आश्चर्यजनक मंदिर स्थित हैं लेकिन कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित कोतिलिंगेश्वारा स्वामी मंदिर अपने इतिहास और मान्यता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

google

Kotilingeshwara swamy temple: भारत एक ऐसा अतुलनीय देश है जहां हर एक प्रांत में इंसान को चौंका देने वाले भव्य मंदिरों का निर्माण किया गया है। पूर्व से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारत में ऐसे कई मंदिर हैं जो ना ही सिर्फ अपने इतिहास के लिए मशहूर हैं बल्कि शिल्पकला के लिए भी पूरे विश्व में जाने जाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित कोतिलिंगेश्वारा स्वामी मंदिर। यह मंदिर अपने इतिहास, मान्यता और रोचक तथ्यों के वजह से पूरे विश्व में जाना जाता है।

अनोखा है कोतिलिंगेश्वारा स्वामी मंदिर, 1 करोड़ शिवलिंग और 108 फीट ऊंची मूर्ती के लिए है व‍िख्‍यात

महाशिवरात्रि के पर्व पर यहां भक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। इस दिन इस मंदिर की सजावट लोगों के दिलों में बस जाती है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि इस मंदिर में करीब एक करोड़ शिवलिंग स्थापित किए गए हैं और यहां 108 फीट ऊंची मूर्ति है जो इस स्थान का मुख्य आकर्षण है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कोतिलिंगेश्वारा स्वामी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है इस मंदिर का इतिहास?

जानकारों के मुताबिक, वर्ष 1980 में संभा शिव मूर्ति और उनकी धर्मपत्नी वी रुक्मिणी ने कर्नाटक के कोलार जिले में मौजूद कमसमंद्रा गांव इस मंदिर का निर्माण करवाया था। ऐसा कहा जाता है कि पहले इस मंदिर में 5 शिवलिंग मौजूद थे जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ हो गई। वर्ष 2018 में संभा शिव मूर्ति जी की मृत्यु होने के बाद इस मंदिर के अधिकारी शिवलिंग स्थापित करने का कार्य संभालते हैं। 

End of Feed