Sarkari Naukri: भारतीय रेलवे, एसएससी और बीआरओ की निकली बंपर भर्ती-जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
यदि आप भी पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अपडेट को जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस पेज को विजिट करना न भूलें, क्योंकि यहां सरकारी नौकरी 2022 जॉब वैकेंसी के साथ साथ सभी जरूरी नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट, कटऑफ की भी जानकारी डायरेक्ट लिंक के साथ दी जाएगी। महज एक क्लिक से आप जान सकेंगे लेटेस्ट अपडेट के बारे में...

आप यहां से सबसे बड़ी छात्रवृत्ति योजना, जेईई मेंस परीक्षा, आरपीएससी आरएएस मेंंस परीक्षा, रीट परीक्षा अपडेट, यूपीएससी, यूकेपीएससी, एसएससी व अन्य आयोगों द्वारा चल रही भर्ती के बारे में एक क्लिक से जान सकेंगे।
एडमिट कार्ड: राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा और बिहार पुलिस एसआई परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी हो गया है।
रिजल्ट: 7 अप्रेल को यूपीटेट परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी हो गई, जबकि आज (8 अप्रैल) इस परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम भी कुछ ही समय में जारी होने वाला है।
कर्मचारी चयन आयोग ने 7 अप्रेल को एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा तिथि की घोषणा की दी है। इस परीक्षा का आयोजन 8 मई हो किया जाना है। इसके अलावा नीट व वर्तमान में चल रहे हर बड़ी परीक्षा को यहां कवर किया जा रहा है।
BECIL Bharti 2022: कब तक करें आवेदन?
बीईसीआईएल की ओर से निकाली गई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 21 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ECIL Sarkari Recruitment 2022: इन पद पर होनी है भर्ती
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड के 814 पद, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के 184 पद और फिटर ट्रेड के 627 पद शामिल हैं। सरकारी भर्ती को लेकर प्रक्रिया की मदद से जूनियर टेक्नीशियन के 1625 खाली पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पहले साल में 20480 रुपए, दूसरे साल में 22528 रुपए और तीसरे साल में 24780 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
Sarkari Job 2022 Update: ECIL ने निकाला भर्ती का नोटिफिकेशन
ईसीआईएल की भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने जूनियर टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
Railway Sarkari Job Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी
रेलवे भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 25 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
RPSC Bharti 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती की योग्यता?
राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की ओर से पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। साथ ही एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
RPSC Bharti 2022: नया नोटिफिकेशन हुआ रिलीज
आरपीएससी भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 11 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर टीचर ग्रेड 2 पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2022 निर्धारित की गई है।
BRO Bharti 2022: किसके लिए कितने पद?
अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 56 पद, अनारक्षित वर्ग के लिए 82 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 28 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 100 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 36 पद शामिल हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन में मल्टी स्किल्ड वर्कर के कुल 302 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
BRO Bharti 2022: नया नोटिफिकेशन होगा जारी
बीआरओ सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है।
Railway Bharti 2022: ऑनलाइन मोड में आवेदन
नीचे बताई गई भारतीय रेलवे की भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। रेलवे पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
Railway Bharti 2022: क्या है योग्यता?
यूनिवर्सिटी के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
Railway Bharti 2022: रेलवे भर्ती में 147 पद
रेलवे पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत सैलरी दी जाएगी। नीचे बताई गई भारतीय रेलवे की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से गुड्स ट्रेन मैनेजर के कुल 147 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।
Railway Bharti 2022: नोटिफिकेशन हुआ रिलीज
भारतीय रेलवे सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 25 अप्रैल 2022 तक या इसके पहले ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
Sarkari Jobs LIVE - डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके जरिए 378 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है।
Sarkari Jobs LIVE - ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने गुड्स ट्रेन मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर 25 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 147 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Jobs LIVE - ग्रुप सी के लिए निकली वैकेंसी
मुख्यालय पश्चिमी कमान ने ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन पत्र को ऑफलाइन भेज सकते हें। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर है।
Sarkari Jobs LIVE - जूनियर अनुदेशक के पदों पर भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने (RSMSSB) जूनियर अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया दोबारा शुरू की है। बोर्ड ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नोटिस जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल 2022 से शुरू होगी और 27 अप्रैल 2022 तक चलेगी। इस प्रक्रिया के जरिए 43 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Jobs LIVE - एमटीएस पदों पर मांगे आवेदन
सीमा सड़क संगठन, बीआरओ ने एमटीएस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार बीआरओ की आधिकारिक साइट bro.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए 302 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Jobs LIVE - एसएसबी ने निकाली बंपर वैकेंसी
राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ने ओडिशा के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में विभिन्न विषयों में लेक्चरर के लिए ढेरों वैकेंसी निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 476 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई, 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 - जूनियर इंजीनियर समेत इन पदों के लिए वैकेंसी
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मैनेजर और जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 81 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com के जरिए 14 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Jobs LIVE - सीपीसीएल ने मांगे आवेदन
चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सीपीसीएल ने गैर कार्यकारी कर्मियों के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार सीपीसीएल की आधिकारिक साइट cpcl.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल, 2022 तक है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 - गोवा शिपयार्ड में वैकेंसी
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने स्ट्रक्चरल फिटर और अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार गोवा शिपयार्ड की आधिकारिक साइट goashipyard.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल, 2022 तक है। इस प्रक्रिया के जरिए 253 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Jobs LIVE - नौसेना ने ग्रुप सी के लिए निकाली भर्ती
वेस्टर्न नेवल कमांड, भारतीय नौसेना ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके माध्यम से फायरमैन और फार्मासिस्ट के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत कुल 127 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - असिस्टेंट ट्रेनी समेत इन पदों पर नौकरी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने असिस्टेंट ट्रेनी (ईएटी) और टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2022 है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 91 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Sarkari Jobs LIVE - सेना में नौकरी का मौका
भारतीय सेना ने बंगाल इंजीनियर ग्रुप, रुड़की में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा। आवेदन के लिए फॉर्म ‘द कमांडेंट, ग्रेनेडियर्स रेजीमेंटल सेंटर (जीआरसी), जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन-482001’ के पते पर भेजें। इस प्रक्रिया के तहत 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - JSSC ने मांगे आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती आयोजित की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 701 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Jobs LIVE - SGPGI ने निकाली वैकेंसी
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) ने सिस्टर ग्रेड II समेत अन्य पदों पर भर्ती आयोजित की है। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 454 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 - इस स्कूल में निकली वैकेंसी
पश्चिमी रेलवे ने मुंबई डिवीजन के वनसाड़ में स्थित रेलवे सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रैल 2022 को आयोजित वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसके जरिए कुल 11 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 - BECIL ने निकाली वैकेंसी
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल है। इस प्रक्रिया के तहत 378 पदों पर भर्ती होगी।
Sarkari Naukri 2022 - JSSC ने मांगे आवेदन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, JSSC ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करना होगा। उम्मीदवार 12 मई तक पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की लास्ट डेट 14 मई है।
Sarkari Naukri 2022 - बैंक ऑफ बड़ौदा में हो रही भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने ग्रीकल्चर मार्केटिंग ऑफिसर (एएमओ) और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (एवीपी) के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 100 पदों के भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Jobs LIVE - एएआई ने निकाली भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने उत्तर-पूर्व क्षेत्रों में लैंड मैनेजमेंट और फायर सर्विस डिपार्टमेंट के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 और 29 अप्रैल 2022 है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया के तहत लैंड मैनेजमेंट और फायर सर्विस डिपार्टमेंट में कुल 12 पदों को भरा जाएगा। इसके तहत फायर सर्विस डिपार्टमेंट में 10 पद और लैंड मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में 2 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 - पावर कॉरपोरेशन ने निकाली भर्ती
उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सहायक इंजीनियर सहित विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियां आयोजित की है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट upcl.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2022 तक है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 105 पदों पर भर्ती होगी।
Sarkari Jobs LIVE - एसआई के पदों के लिए आवेदन सीमा बढ़ी
पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2022 थी। अब इसे बढ़ाकर 17 अप्रैल 2022 तक कर दिया है। ऐसे में इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Jobs LIVE - बैंक ने निकाली भर्ती
बिहार राज्य सहकारी बैंक (BSCB) ने आईटी मैनेजर के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक एवं योग्य आवेदक अधिकारिक वेबसाइट bscb.co.in पर जाकर विवरण देख सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन भेजने होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Jobs LIVE - स्टॉक असिस्टेंट के लिए नौकरी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लाइव स्टॉक असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत कुल 1136 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 17 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 - BSSC ने निकाली बंपर भर्ती
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया इंस्पेक्टर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई है। इसके जरिए कुल 2187 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 - सेना में नौकरी का मौका
भारतीय सेना ने बंगाल इंजीनियर ग्रुप, रुड़की में ग्रुप सी एवं ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर में लेवल 1 एवं लेवल 2 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करके इसे ऑफलाइन भेज सकते हैं। अधिक विवरण के लिए वेबसाइट पर विजिट करें। इस प्रक्रिया के तहत ग्रुप सी के 36 एवं जीआरसी जबलपुर में लेवल 1 एवं लेवल 2 के कुल 14 पद भरे जाएंगे।
Sarkari Result Live - rsmssb ने जारी किया फाइनल रिजल्ट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संगणक भर्ती यानि कंप्यूटर रिक्रूटमेंट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर घोषित किया गया है। अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। इसके तहत कुल 229 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
Sarkari Result Live - जारी हो गया सीजीएल फाइनल रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग ने 8 अप्रेल, 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2019 जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हो सकेंगे। सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2019 परिणाम, फाइनल कट ऑफ अंक के साथ देखें जा सकते हैं, आप पूरी खबर के लिए इस लिंक पर जाएं। SSC CGL Final Result 2019
Sarkari Result Live - एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2019 जारी
एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2019 एसएससी द्वारा जारी कर दिया गया है। यह परिणाम 8428 एसएससी सीजीएल रिक्तियों के खिलाफ घोषित किया गया है। एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट और कट ऑफ पीडीएफ को इस लिंक से चेक किया जा सकता है।
ssc cgl final result 2019
Sarkari Result Live - बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 26 कृषि विपणन अधिकारी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 06 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल, 2022
Sarkari Result Live - अनिल भूषण ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम आज यानी 8 अप्रैल 2022 को घोषित कर दिया गया है। अनिल भूषण, सचिव परीक्षा नियामक ने UPTET 2021 के परिणामों की घोषणा की। उम्मीदवार जो परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके यूपीटीईटी 2021-22 परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। UPTET Result 2022
Sarkari Result Today - बिहार राज्य सहकारी बैंक भर्ती
बिहार राज्य सहकारी बैंक (BSCB) ने अपनी वेबसाइट यानी bscb.co.in पर आईटी प्रबंधक की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने ऑफ़लाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2022 है।
Sarkari Result Live- रबर बोर्ड भर्ती 2022
रबर बोर्ड ने फील्ड ऑफिसर के 34 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 2 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या वनस्पति विज्ञान में स्नातक सहित अपेक्षित शैक्षिक मात्रा वाले उम्मीदवार रबर बोर्ड भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
sarkari Naukri 2022 - यूक्रेन से अपनी पढ़ाई रोकने वाले छात्रों के लिए मौका
महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को उन लोगों के लिए राज्य के स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा डिजाइन किया गया तीन महीने का ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू किया, जो मेडिकल छात्रों के लिए युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपनी पढ़ाई बीच में ही रोक कर घर लौट आए हैं।
नासिक मुख्यालय वाले महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, एमयूएचएस ने एक निजी संस्था एल्सेवियर के साथ मिलकर डिजिटल सामग्री तैयार की है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख और एमयूएचएस के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानिटकर, सेवानिवृत्त, ने अध्ययन मॉड्यूल का शुभारंभ किया, जो नि: शुल्क है।
Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग अपडेट
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा के लिए विज्ञापन जारी किया है। सभी पात्र उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे 26 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईईएस आईएसएस 2022 भर्ती परीक्षा 24 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। यहां से करें अप्लाई
भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2022
Sarkari Result Live - केन्द्रीय विद्यालय, केवीएस प्रवेश 2022 भर्ती
केन्द्रीय विद्यालय, केवीएस प्रवेश 2022 आज, 8 अप्रैल, 2022 से कक्षा 2 के लिए शुरू होगा। केवीएस के प्रवेश पोर्टल पर माता-पिता द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म जमा किए जा सकते हैं। इस पोर्टल को आधिकारिक वेबसाइट - kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर एक्सेस किया जा सकता है।
केवीएस प्रवेश 2022 कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए लगभग एक सप्ताह तक किया जाएगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि कक्षा 11 को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए प्रवेश किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2022 को समाप्त होगी, जिसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी।
Sarkari Result Today - कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड नोटिफिकेशन
कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (Agricultural Scientists Recruitment Board ASRB) ने हाल ही में प्रशासनिक अधिकारी एओ, वित्त और लेखा अधिकारी एफ एंड एओ 2021 के पद के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की है। इसके अलावा एक लिंक भी जारी किया है जिसके माध्यम से परीक्षा से जुड़ी जानकारी को अपडेट किया जा सकता है। यह रहा यूआरएल https://online.cbexams.com/ASRB_aofao_CenterPref/Default.aspx
Sarkari Result Live - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विज्ञापन संख्या 03/2021 के लिए परिणाम जारी किया है। वे उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे परिणाम की जांच कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 250 पदों को भरा जाना है।
Rajasthan RSMSSB Computor Final Result 2022
Sarkari Naukri 2022 - संघ लोक सेवा आयोग भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) में 341 रिक्तियों के प्रवेश के लिए 10 अप्रैल 2022 को UPSC संयुक्त रक्षा सेवा 1, 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। UPSC CDS लिखित परीक्षा में, उम्मीदवारों से तीन खंडों - सामान्य ज्ञान, प्रारंभिक गणित और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
Sarkari Result Live - वरिष्ठ शिक्षक के 9760 पद
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 9760 वरिष्ठ शिक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आरपीएससी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 11 अप्रैल, 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 मई, 2022
Sarkari Result Live - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अपडेट
दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अंबेडकर विश्वविद्यालय ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपने स्नातक कार्यक्रमों में सभी प्रवेश नए शुरू किए गए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के माध्यम से आयोजित करेगा। कुलपति अनु सिंह लाठेर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा “सभी उम्मीदवारों के लिए CUET, 2022 में उपस्थित होना अनिवार्य है, जिसमें अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश पाने वाले भी शामिल हैं। पात्रता मानदंड CUET में प्राप्त अंकों के आधार पर तय किया जाएगा”
Sarkari Result 2022 - एमटीएस टियर 2 परीक्षा तिथि
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 8 मई, 2020 को मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा-2020 के पेपर II (वर्णनात्मक) का आयोजन करेगा। एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा 2020 के लिए पात्र उम्मीदवार एसएससी में जा सकते हैं। परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी ssc.nic.in से पाई जा सकती है।
Sarkari Result Live - उत्तराखंड लोक सेवा आयोग भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग 23 अप्रैल 2022 से संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 आयोजित करने के लिए तैयार है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2021 के लिए विवरण परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - TS EDCET रजिस्ट्रेशन शुरू
तेलंगाना स्टेट एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EDCET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार edcet.tsche.ac.in पर जा सकते हैं। बिना किसी विलंब शुल्क के TS EDCET के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 जून है।
TS EDCET तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TSCHE) की ओर से उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद द्वारा तेलंगाना में शिक्षा के कॉलेजों में बीएड (दो साल) के नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
Sarkari Result 2022 - एसएससी ने जारी किया इस परीक्षा का परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शॉर्ट-लिस्टिंग उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होने के लिए स्टेनोग्राफी में कौशल परीक्षा का परिणाम जारी किया है। परिणाम की सूची एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड की जा सकती है।
आयोग ने 21 और 22 अक्टूबर 2021 को स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2019 के लिए स्किल टेस्ट आयोजित किया था।
Sarkari Result 2022 - भारतीय सुरक्षा और विनिमय बोर्ड
भारतीय सुरक्षा और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपनी वेबसाइट sebi.gov.in पर ग्रेड ए सीबीटी परीक्षा 2022 (सहायक प्रबंधक) के लिए चरण 2 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो ग्रेड ए सीबीटी परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे सेबी की आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - सेना मुख्यालय चयन बोर्ड भर्ती
सेना मुख्यालय चयन बोर्ड (ASB) ने एक प्रादेशिक सेना के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार प्रादेशिक सेना में अधिकारियों के रूप में सेवा करने के इच्छुक हैं, उनके पास joiniterritorialarmy.gov.in पर खुद को ऑनलाइन पंजीकृत करने का अवसर है। यह अवसर केवल पूर्व सशस्त्र बल कमीशन अधिकारियों के लिए उपलब्ध है। प्रादेशिक सेना भर्ती 2022 के लिए आवेदन joinerritorialarmy.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 मई 2022 है।
