Sarkari Naukri Result 2022 : कहां निकली है सरकारी नौकरी? 10वीं और 12वीं से ग्रेजुएट लेवल तक जॉब्स
Sarkari Naukri Result 2022 :हर बड़े सेक्टर में सरकारी नौकरी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। राज्य व केंद्र सरकार दोनों समय समय पर सरकारी जॉब्स, वैकेंसी को लेकर अपडेट जारी कर रहे हैं, आपको बस इनकी जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए यह प्लेटफॉर्म आपकी मदद करेगा, क्योंकि यहां सरकारी जॉब्स 2022 विज्ञप्ति, प्रवेश पत्र, उत्ती कुंजी, कटऑफ और परिणाम की जानकारी को डायरेक्ट लिंक के साथ दिया जा रहा है। साथ ही

Sarkari Naukri Result 2022 : सरकारी नौकरी चाहिए? तो इधर उधर क्यों भटकना, यहां आपको सरकारी नौकरी व एजुकेशन जगत की हर बड़ी खबर को परोसा जाएगा। हर सेक्टर में नौकरी आती रहती हैं, हमें बस इनके बारे में पता होना चाहिए, इस समय राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट आने वाला है, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट यूजी परीक्षा और राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी रीट परीक्षा की आंसर की आनी है। जेईई एडवांस्ड और कर्मचारी चयन आयोग हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी होना है, इसके साथ ही एसएससी सीएचएसएल 2021 टियर 2 परीक्षा और यूपी लेखपाल परीक्षा का भी एडमिट कार्ड जारी होने वाला है।
Sarkari Naukri Today Notification for 10th, 12th Graduate Pass LIVE: Check here
यदि आप रेलवे में जॉब्स की तलाश में हैं, तो बता दें, इस समय नए नए अपडेट आ रहे हैं, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, साथ ही परीक्षा स्लिप भी जारी कर दी गई है। दूसरी तरफ राजस्थान पीटीईटी कांउसलिंग डेट भी जारी होने वाली है।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीपीएससी एआरओ एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 2018 के लिए अधिसूचित सहायक रेडियो अधिकारी पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी एआरओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कैसे चेक करें हाईकोर्ट भर्ती रिजल्ट
इलाहबाद हाईकोर्ट भर्ती को लेकर जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in की मदद से जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: इलाहाबाद हाइकोर्ट भर्ती एग्जाम रिजल्ट जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से राज्य में आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) और एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी (APS) पदों को लेकर भर्ती के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया है।
Sarkari Result 2022: यहां पर देखें अपने परिणाम
जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जो भी उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे अब परिणाम को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022: जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट जारी
जेकेपीएससी यानी जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की ओर से राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बुधवार 17 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए जा सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: पता होना चाहिए यूपीपीएससी एआरओ का जरूरी विवरण
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को यूपी पीएससी सहायक रेडियो अधिकारी परीक्षा 2022 के बारे में महत्वपूर्ण विवरण पता होना चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Result Live: एक ही पाली में यूपीपीएससी एआरओ परीक्षा
यूपीपीएससी एआरओ भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार 12 पदों के लिए आवेदन मांग रही है। यूपीपीएससी ने 28 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया है।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपीपीएससी एआरओ के एडमिट कार्ड हुए जारी
यूपीपीएससी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी एआरओ प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2018 के लिए अधिसूचित सहायक रेडियो अधिकारी पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है।
Sarkari Naukri live: कार्यकारी सहायक भर्ती के लिए वेतन
यूपी सरकार के बिजली विभाग में जो कार्यकारी सहायक भर्ती निकली है उसमें अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-04 के अनुसार, 27,200 रुपये से लेकर 86,100 रुपये तक का वेतनमान दिया जाने वाला है।
Sarkari Naukri Result Live 2022: उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बंपर भर्ती
यूपी सरकार के बिजली महकमे में भर्ती निकली है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यकारी सहायक के 1033 पदों के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह ताक रहे युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है।
Sarkari Result Live - एचएएल में नौकरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (टीटीआई), एचएएल (बीसी), बैंगलोर ने सीएनसी प्रोग्रामर सह ऑपरेटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर सहित विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस के 120 पद के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।
Sarkari Result Live - यूडीसी समेत अन्य के 48 पद
गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अनुभाग अधिकारी / कार्यालय अधीक्षक (एसओ / ओएस), सहायक, लेखाकार, आशुलिपिक ग्रेड 1 और अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) के 48 पदों के लिए नौकरी अधिसूचना जारी की है।
Sarkari Result Live - ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Staff Selection Commission ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2021 के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त सूचना जारी की है। आयोग ने 11 अक्टूबर 2022 से लिखित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।
संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2021 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार ओएसएससी सीजीएल परीक्षा अनुसूची 2021 को ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट-ossc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - जेएसएससी का नया अपडेट जारी
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी (The Jharkhand Staff Selection Commission, JSSC) ने 16 जुलाई, 2022 को उन सभी उम्मीदवारों के लिए जेएसएससी ग्रेड ए नर्स परीक्षा आयोजित की, जिन्होंने इस पद के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था। आयोग ने अब JSSC GRANCE 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी jssc.nic.in पर जारी कर दी है।
Sarkari Naurkri 2022 LIve - दिल्ली में 17,256 रिक्तियां
अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के लिए पदों पर कुल 17,256 रिक्तियां हैं, जिनमें से 10,980 पदों को भरने के लिए भर्ती एजेंसियों यूपीएससी और डीएसएसएसबी को मांग भेजी गई है। उन्होंने कहा कि विभागों ने अभी तक संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को ए, बी और सी समूह सेवाओं में शेष 6,276 रिक्त पदों को भरने के लिए अनुरोध नहीं भेजा है।
Sarkari Naukri Result Live - बिहार पुलिस में आई नौकरी
बिहार पुलिस (Bihar Police) ने बिहार पुलिस निषेध कांस्टेबल (Bihar Police Prohibition Constable) के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। इसके लिए बिहार पुलिस ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है. आवेदन पत्र वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवारों द्वारा भरे जाने वाले कुल 76 पद हैं
Sarkari Naukri Result Live - जारी हो गया आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड
Institute of Banking Personnel Selection, IBPS Clerk Admit Card 2022 सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन जारी किया गया है। हर कोई अब अपना आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - ibps.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है।
Sarkari Result Live - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया एडमिट कार्ड
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( Maharashtra Public Service Commissio) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर महाराष्ट्र ग्रुप सी सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2021 पेपर 2 सब इंस्पेक्टर, स्टेट एक्साइज का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र ग्रुप सी सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2021 पेपर 2 सब इंस्पेक्टर, स्टेट एक्साइज राउंड के लिए क्वालीफाई किया है, वे एमपीएससी ऑनलाइन वेबसाइट यानी mpsconline.gov.in पर जाकर एमपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस अभियान के द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार सहित विभिन्न पदों को भरा जाएगा। कुल 147 उम्मीदवारो का चयन इस भर्ती प्रक्रिया के तहत किया जाना है।
NIT Calicut Recruitment 2022: इन पदों पर होनी हैं भर्तियां
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कालीकट में बंपर वैकेंसी जारी कर दी गई हैं। इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि यहां नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर युवाओं का चयन होगा है।
Sarkari Naukri 2022: सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी की तलाह कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सेना में शामिल होने का एक बेहतरीन मौका है, जिसे युवाओं को नहीं गवांना चाहिए। उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।
Sarkari Naukri 2022- ऐसे होगा युवाओं का चयन
सबसे पहले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद SSB राउंड में पास होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल राउंड से गुजरना होगा। इसके बाद पास होने वाले उम्मीदवारों को ऑफर लेटर दिया जाएगा।
Indian Army Recruitment 2022: कौन कर सकता है अप्लाई?
भारतीय सेना की इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Indian Army Recruitment 2022: इतने पदों पर होना चयन
उम्मीदवारों को बता दें कि भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के कुल 55 पदों पर युवाओं का चयन होना है। इनमें से 50 पद पुरुष और 5 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
IBPS Clerk Admit Card 2022: महत्वपूर्ण जानकारियां
आईबीपीएस क्लर्क 2022 प्रीलिम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी- 17 अगस्त, 2022
आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि- 4 सितंबर, 2022
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा तिथि (प्रीलिम्स)- 28 अगस्त और 3 और 4 सितंबर, 2022
IBPS Clerk admit card 2022 Released: प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
बैंकिंग कार्मिक संस्थान IBPS ने आज, 17 अगस्त को प्रीलिम्स आईबीपीएस क्लर्क 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड जारी कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022- यहां करें आवेदन
इन भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर लें।
Indian Army Vacancy 2022: सेना में नौकरी का शानदार मौका
भारतीय सेना में नौकरी करने के सपने देखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। भारतीय सेना में एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के लिए भर्तियां जारी हो गई हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
Sarkari Naukri 2022: नहीं होगी लिखित परीक्षा
इन पदों पर उम्मीदवारों को चुनने के लिए बोर्ड किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं कर रहा है। उम्मीदवारों को बता दें कि उनका सिलेक्शन इटरव्यू राउंड के आधार पर किया जाना है।
Sarkari Naukri 2022: कॉन्ट्रैक्ट पर मिलेगी नौकरी
उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन स्थाई नहीं होगा, अर्थान 9 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से किंडरगार्डन के लिए लिए शिक्षकों का चयन किया जाना है।
Sarkari Naukri 2022: यहां उपस्थित होना होगा
इन पदों पर नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि उन्हें अपने डॉक्यूमेंट के साथ 1 सितंबर 2022 को सुबह 10:30 बजे तक बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर प्रशासनिक भवन में पहुंचना होगा।
Bihar Police Academy Teacher Recruitment 2022: शिक्षकों के लिए जारी हुई भर्तियां
बिहार पुलिस अकादमी ने राज्य में शिक्षकों के पदों ((Bihar Police Academy Teacher Recruitment 2022) पर भर्तियां जारी कर दी हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से बिहार में किंडरगार्टन के अध्यापकों की भर्ती की जानी है।
Sarkari Result Live - भारतीय मानक ब्यूरो में नौकरी
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने सहायक (कंप्यूटर एडेड डिजाइन) और वरिष्ठ तकनीशियन के पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। BIS को 03 सितंबर 2022 (शनिवार) को सहायक (कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन) और वरिष्ठ तकनीशियन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करनी है। जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त पद के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - bis.gov.in से बीआईएस वरिष्ठ तकनीशियन प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
ssc chsl tier 1 answey key out
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2021 (Tier-I) के लिए अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। वे सभी उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए, आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी सीएचएसएल अंतिम उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - HAL में नौकरी
Hindustan Aeronautics Limited (HAL), Technical Training Institute (TTI), HAL(BC), Bangalore ने अपरेंटिस के 120 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ये रिक्तियां एचएएल की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी - कौशल विकास पहल के तहत सीएनसी प्रोग्रामर सह ऑपरेटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर ट्रेडों में उपलब्ध हैं।
Sarkari Result Live - महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2022 और आंसर की (The Maharashtra Common Entrance Test, MHT CET Result 2022, and Answer Key) अगले हफ्ते जारी होने की संभावना है। एमएचटी सीईटी पीसीएम परीक्षा पूरी हो चुकी है और वर्तमान में एमएचटी सीईटी पीसीबी परीक्षा चल रही है। एमएचटी सीईटी परिणाम 2022 जारी करने के बाद और उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट - www.mahacet.org पर उपलब्ध होगी।
Sarkari Result Live - एम्स नई दिल्ली ने जारी किया अपडेट
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) नई दिल्ली ने आईएनआई सीईटी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार aiimsexams.ac.in पर जा सकते हैं और अपनी प्रवेश स्थिति की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल
जो उम्मीदवार भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की तरफ से आई सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर चुके हैं उनके लिए बड़ी खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) सब-इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) पदों की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बुधवार, 17 अगस्त से शुरू करेगा। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार ITBP की भर्ती वेबसाइट, recruitment.itbpolice.nic पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkai Naukri Result Live - स्कूल और जन शिक्षा विभाग से आया अपडेट
स्कूल और जन शिक्षा विभाग ओडिशा (Department of School and Mass Education Odisha) बुधवार 17 अगस्त को हायर सेकेंडरी स्कूल या कक्षा 11 या ़+2 प्रवेश की पहली मेरिट सूची प्रकाशित करेगा। SAMS Odisha Plus two admission merit list samsodisha.gov.in पर 3 बजे तक जारी की जाएगी।
Sarkari Result 2022 - आज जारी होंगे यह परिणाम
तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन ( Telangana State Council of Higher Education बुधवार, 17 अगस्त को लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS LAWCET 2022) और पोस्टग्रेजुएट लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGLCET) के परिणाम 2022 की घोषणा करेगा।
Sarkari Result Live - मास्टर कैडर के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Punjab Education Recruitment Board (पंजाब ईआरडी) ने मास्टर कैडर के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार, अब, बोर्ड की वेबसाइट यानी Educationrecruitmentboard.com पर जाकर शिक्षा भर्ती बोर्ड प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं
रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया नया अपडेट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards) CEN RRC- 01/2019 के तहत 17 अगस्त से 19 अगस्त 2022 तक ग्रुप डी परीक्षा को आयोजित कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरआरबी प्रोविजनल आंसर की परीक्षा खत्म होने के एक हफ्ते के अंदर जारी कर दी जाएगी। रेलवे भर्ती 2022 से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।
Sarkari Naukri 2022 - एम्स नागपुर में सरकारी नौकरी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर ने प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों सहित 29 फैकल्टी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। अधिसूचना में उल्लिखित चिकित्सा योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए 11 सितंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अपडेट जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त राज्य (सिविल) निचली अधीनस्थ सेवा परीक्षा- 2021 (लोअर पीसीएस) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने संयुक्त राज्य (सिविल) लोअर सबऑर्डिनेट सर्विस मेन्स परीक्षा- 2021 में उपस्थित होने के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट - ukpsc.gov.in से यूकेपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 3 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने देश भर में 21 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 3 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएससी सीजीएल टियर 3 एडमिट कार्ड लिंक एसएससी एनआर, एसएससी ईआर, एसएससी एसआर, एसएससी डब्ल्यूआर, एसएससी एनईआर, एसएससी एनडब्ल्यूआर, एसएससी केकेआर, एसएससी एमपीआर और एसएससी सीआर सहित आयोग की सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
Sarkari Result Live - हरियाणा लोक सेवा आयोग
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने लेक्चरर (ग्रुप-बी) के पदों के लिए भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने 11 और 12 जून 2022 को व्याख्याता (ग्रुप-बी) परीक्षा आयोजित की। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विषयों में व्याख्याता (ग्रुप-बी) और तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा में फोरमैन इंस्ट्रक्टर के लिए कुल 437 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - हरियाणा लोक सेवा आयोग
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एचसीएस (न्यायिक शाखा)-2021 के पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया है। आयोग को 05 सितंबर 2022 से एचसीएस (न्यायिक शाखा)-2021 के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित करना है। वे सभी उम्मीदवार जो एचसीएस (न्यायिक शाखा) -2021 मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-hpsc.gov.in पर उपलब्ध हरियाणा पीएससी सिविल जज साक्षात्कार अनुसूची 2021 की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - DSSSB पटवारी एडमिट कार्ड 2022 जारी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB पटवारी एडमिट कार्ड 2022 जारी किया गया है। DSSSB पटवारी परीक्षा 2022 20 और 21 अगस्त, 2022 और 17 और 18 सितंबर, 2022 को कंप्यूटर आधारित परीक्षण मोड में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने डीएसएसएसबी पटवारी परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट - dsssb.delhi.gov.in से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022- ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर NOTICE BOARD के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- 'PET/PST Constable (Fire)-2021 Admit Card' के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4- यहां Download Admit Car के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
स्टेप 6- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
CISF Constable Recruitment 2022 Admit Card: जारी हो गए एडमिट कार्ड
कॉन्स्टेबल फायरमैन भर्ती परीक्षा के लिए आज 16 अगस्त 2022 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने खुद को रजिस्टर किया है। वे ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: एक पद के लिए कितने दावेदार होंगे?
यूपी पुलिस में बीते काफी समय से भर्तियां नहीं की गई हैं। जिस कारण से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार 20 लाख उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अनुसार एक पद के लिए 76 दावेदारों के बीच में टक्कर होगी।
Sarkari Naukri 2022: कौन कर सकता है अप्लाई?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को इस बारें में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करना चाहिए।
UP Police Constable Vacancy 2022: कितने पदों पर होनी है भर्तियां
उम्मीदवारों को बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के कुल पद 26210 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का भर्ती प्रक्रिया शुरू होने को लेकर इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
UP police Constable Vacancy 2022: कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया?
उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह के भीतर ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि अगर किन्ही कारणों से इस हफ्ते भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो अगले हफ्ते यकीनन की जाएगी।
UP Police Constable Recruitment 2022- कहां करें अप्लाई?
इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अब परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने ही वाला है। एक बार भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
UPPBPB Recruitment 2022- जल्द आएगी खुशखबरी
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड UPPBPB अब जल्द ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां जारी करने वाला है। इन भर्तियों को लेकर परीक्षा का नोटिफिकेशन अब किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022: इतनी देनी होगी आवेदन फीस
इन भर्तियों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें आवेदन फीस भी जमा करनी होगी जो सामान्य/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 675 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों व थर्ड लिंग के उम्मीदवारों के लिए 180 रुपये है।
Bihar Police Constable Recruitment 2022: कौन कर सकता है अप्लाई?
इन भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को बता दें कि उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष होनी जरूरी है।
Sarkari Naukri 2022: कितनी वैकेंसी जारी हुई?
उम्मीदवारों को बता दें कि कुल 76 पदों पर वैंकेंसी जारी कर दी गई हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी समाप्त की जा चुकी है। एक बार आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद किसी भी उम्मीदवार की एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी।
csbc.bih.nic.in पर करें अप्लाई
इन भर्तियों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
Sarkari Naukri 2022- बिहार पुलिस में जारी हुई भर्तियां
रोजगार की तलाब कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, बिहार पुलिस में वैकेंसी जारी कर दी गई हैं। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, CSBC ने प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल पद के लिए युवाओं के चयन के लिए भर्तियां जारी की हैं।
Sarkari Naukri Live - विभिन्न सरकारी विभागों में 772 रिक्ति
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न सरकारी विभागों में 772 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर है। उम्मीदवार jkssb.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल ने प्रोहिबिशन कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 13 अगस्त को शुरू हुई थी और 13 अगस्त 2022 को समाप्त होगी।
Sarkari Resut 2022 - प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए दूसरा आवंटन जारी
सामान्य शिक्षा निदेशालय (डीजीई) केरल ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए दूसरा आवंटन जारी किया है। अलॉटमेंट के लिए उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट entry.dge.kerala.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
Sarkari Naukri 2022 - उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए दूसरा आवंटन जारी
The Directorate of General Education (DGE) केरल ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए दूसरा आवंटन जारी किया है। अलॉटमेंट के लिए उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट entry.dge.kerala.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
Sarkari Result Live - Ssc Cgl Tier 3 एडमिट कार्ड जारी
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर 3 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर लॉग इन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर 3 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर लॉग इन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - गेल इंडिया लिमिटेड में नौकरी
गेल इंडिया लिमिटेड ने गैर-कार्यकारी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार गेल की आधिकारिक साइट gailonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो गई है और 15 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी।
Sarkari Naukri 2022 - DSSSB ने जारी किया एडमिट कार्ड
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने हाल ही में पटवारी के पद के लिए 20 अगस्त, 21 अगस्त, 17 सितंबर और 18 सितंबर 2022 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। DSSSB पटवारी परीक्षा विज्ञापन संख्या 02/21 के तहत पोस्ट कोड 48/21 के तहत तीन पालियों में आयोजित की जाएगी
Sarkari Naukri Live - आईबीपीएस के जरिये 6432 पदों पर बंपर मौका
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान समय समय पर फॉर्म निकालता रहता है, हाल ही में इसने 6432 पदों को भरने के लिए फॉर्म निकाला था, जिसके जरिये Probationary Officer (PO)/ Management Trainee (MT) पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। परीक्षा दो स्तरों में होगी यानी ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में होगीए ऑनलाइन प्रारंभिक और ऑनलाइन मुख्य।
Sarkari Result Live - शिक्षा भर्ती बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड
पंजाब शिक्षा भर्ती बोर्ड (पंजाब ईआरडी) ने मास्टर कैडर के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार, अब, बोर्ड की वेबसाइट यानी Educationrecruitmentboard.com पर जाकर शिक्षा भर्ती बोर्ड प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और अपने ई-प्रवेश पत्र पर उल्लिखित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - आरईईटी 2022 के लिए आधिकारिक नोटिस जारी
माध्यमिक परीक्षा बोर्ड राजस्थान, बीएसईआर ने आरईईटी 2022 आवेदन सुधार के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 16 अगस्त, 2022 को जारी एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पत्र आरईईटी कार्यालय को भेजा है, वे त्रुटियों को सुधारने के लिए 18 सितंबर, 2022 (दोपहर 3 बजे) तक कार्यालय जा सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इन विभागों में बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के विभागों में बंपर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपवा आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Today - एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर। आवास विकास परिषद ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Result 2022 - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे है। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि कयास लगाया जा रहा है कि आज शाम तक रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in
Sarkari Result 2022 - bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड करें एएओ एडमिट कार्ड
बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी (Bihar Public Service Commission, BPSC) ने बीपीएससी एएओ एडमिट कार्ड 2022 (BPSC AAO Admit Card 2022) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - असम लोक सेवा आयोग, APSC
असम लोक सेवा आयोग, APSC रेशम उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान, टिटाबोर, जोरहाट में व्याख्याता (वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, रसायन विज्ञान) के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है और पद के लिए इच्छुक हैं वे आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2022 है।
Sarkari Naukri Result Live - बीपीएससी 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी, बीपीएससी 31वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2022 साक्षात्कार 22 अगस्त, 2022 से 3 सितंबर, 2022 तक आयोजित कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - वॉक -इन -इंटरव्यू से पाएं नौकरी, 130 पदों पर आई नौकरी
एनएमडीसी लिमिटेड, इस्पात मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम, ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वेल्डर, मशीनिस्ट, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, केमिकल लैब असिस्टेंट, ब्लास्टर और अन्य सहित 130 ट्रेड अपरेंटिस पद के लिए आमंत्रित किया है। इन पदों पर चयन 25 अगस्त 2022 से निर्धारित वॉक -इन -इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 - पुलिस विभाग में आई नौकरी
पंजाब पुलिस, भारत ने पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल इन इन्वेस्टिगेशन कैडर के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त, 2022 से फिर से शुरू हो गई है। हेड कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन पत्र वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं।
Sarkari Result 2022 - CISF ने जारी की विज्ञप्ति
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल (फायर) PET/PST परीक्षा 2022 के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, CISF फायरमैन एडमिट कार्ड 16 अगस्त 2022 (मंगलवार) को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) ), और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए उपलब्ध होगा। जो 10 अक्टूबर 2022 तक आयोजित होने वाले हैं। CISF फायरमैन शारीरिक परीक्षा देश भर के 41 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri Live - ओएनजीसी ने जारी किया प्रवेश पत्र
ओएनजीसी ने अपनी वेबसाइट यानी ongcindia.com पर गैर-कार्यकारी पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। ओएनजीसी गैर कार्यकारी परीक्षा 20, 21 और 27 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ओएनजीसी गैर कार्यकारी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और अपने कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - बिहार लोक सेवा आयोग अपडेट
बिहार लोक सेवा आयोग सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। आधिकारिक सूचना के अनुसार सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 20 अगस्त 2022 को दोपहर 12:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
