मंत्री बनते ही राजेंद्र गुढ़ा की फिसली जुबान, इंजीनियर से बोले-कैटरीना कैफ की गालों जैसी बनाओ सड़क 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2021, 02:46 PM IST

Rajendra Gudha : राजेंद्र गुढ़ा मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में आए थे। उनके स्वागत के लिए पौंख गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समारोह में गांव के लोग एवं प्रशासन कुछ अधिकारी मौजूद थे।

google

जयपुर : मंत्री पद पर आसीन होते ही राजस्थान के पंचायती राज राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की जुबान फिसलने लगी है। गुढ़ा ने बुधवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र की सड़कें अभिनेत्री कैटरीना कैफ की गालों जैसी बननी चाहिए। मंत्री बनने के बाद गुढ़ा पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। इस मौके पर उनके लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान लोगों ने मंत्री से क्षेत्र में सड़के बनाए जाने की मांग की। इस पर मंत्री गुढ़ा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर से मजाकिए लेहजे में कहा कि उनके इलाके में कैटरीना कैफ के गालों जैसी सडकें बननी चाहिए। मंत्री गुढ़ा का यह बयान अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

मंत्री बनने के बाद पहली बार आए थे

गुढ़ा मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में आए थे। उनके स्वागत के लिए पौंख गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समारोह में गांव के लोग एवं प्रशासन कुछ अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान लोगों ने मंत्री से क्षेत्र में सड़कें बनवाने की मांग की। लोगों की इस मांग पर गुढ़ा ने वहां मौजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर से मजाकिए लेहजे में कहा कि उनके इलाके में सड़कें अभिनेत्री कैटरीना कैफ के गालों की तरह बननी चाहिए। 

End of Feed