Bihar MLC Election Results 2022: एनडीए को शानदार सफलता, गोपालगंज में आरजेडी की हार
Bihar MLC Election Results 2022, Bihar MLC Chunav Result 2022: बिहार विधान परिषद की खाली 24 सीटों के लिए कुल 187 प्रत्याशी ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इन सभी 24 सीटों के लिए 4 अप्रैल को मतदान हुआ था। बता दें कि एनडीए से जेडीयू 11 और बीजेपी 12 सीटों पर लड़ी है। इस चुनाव को बिहार की सियासत के लिए अहम बताया जा रहा है। अब तक के नतीजों में एनडीए 12 सीटों के साथ सबसे आगे है। आरजेडी के खाते में अब तक 6 सीट, कांग्रेस को 2 सीट और निर्दलीय के खाते में 2 सीट गई है।

Bihar MLC Election Results 2022, Bihar MLC Chunav Result 2022: बिहार विधानपरिषद की 24 सीटों के लिए चुनाव पिछले साल 16 जुलाई को होने वाले थे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लिए बिहार एमएलसी चुनाव महत्वपूर्ण हैं।अधिसूचना में, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कहा था कि बिहार एमएलसी चुनावों को ग्रामीण स्थानीय निकायों के रूप में स्थगित करना पड़ा, जो कुल निर्वाचक मंडल का लगभग 97.56 प्रतिशत हिस्सा है, वैश्विक महामारीकोविड -19 के कारण पुनर्गठित नहीं किया जा सका। पिछले साल 15 जून को ग्रामीण निकाय के चुनाव होने थे।
Bihar MLC Election Results 2022: Check Full List of winners here
विधान परिषद चुनावों के लिए, राजद ने 23 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम दिया और एक सीपीआई के लिए छोड़ दिया था। भाजपा अपने सहयोगी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के लिए 11 और पशुपति पारस की लोक जनशक्ति पार्टी के लिए 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जो केंद्र में मोदी सरकार में मंत्री हैं।
पटना, नालंदा, गया-सह-जहानाबाद-सह-अरवल, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर-सह-बक्सर, रोहतास-सह-कैमूर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर दरभंगा , समस्तीपुर, मुंगेर-सह-जमुई-सह-लखीसराय-सह-शेखपुरा, बेगूसराय-सह-खगड़िया, सहरसा-सह-मधेपुरा-सह-सुपौल, भागलपुर-सह-बांका, पूर्णिया-सह-अररिया-सह-किशनगंज और कटिहार के लिए चुनाव कराए गए थे।
MLC चुनाव रिजल्ट
1.पटना - कार्तिक कुमार(राजद) - जीते
2.मुज़फ्फरपुर - दिनेश सिंह(जदयू ) - जीते
3.गोपालगंज - राजीव सिंह (बीजेपी) - जीते
4.नालंदा - रीना यादव (जदयू) - जीते
5.आरा - राधा चरण शाह (जदयू ) -जीते
6.नवादा - अशोक यादव (निर्दलीय) - जीते
7.सिवान - बिनोद जयसवाल (राजद) -जीते
8.औरंगाबाद. - दिलीप सिंह (बीजेपी) - जीते
9.पूर्णिया. - दिलीप जयसवाल (बीजेपी) -जीते
10. वैशाली. - भूषण राय (लोजपा, पा.). -जीते
11.समस्तीपुर - डॉ तरुण कुमार (बीजेपी) -जीते
12. बेतिया. - ई. सौरभ (राजद ) - आगे
13. भागलपुर-बांका- विजय कुमार सिंह (जेडीयू)-जीते
14.सीतामढ़ी - रेखा देवी ( जदयू ) - आगे
15. मुंगेर - अजय सिंह (राजद). -जीते
16. सहरसा - श्रीमती नूतन सिंह (बीजेपी) - टक्कर
17. दरभंगा - सुनील चौधरी ( बीजेपी ) - आगे
18.कटिहार - अशोक अग्रवाल (बीजेपी) -जीते
19. बक्सर - राधा चरण शाह (जदयू ) - आगे
20. गया - रिंकू यादव (राजद) - जीते
21.खगड़िया-बेगुसराय - राजीव कुमार (कांग्रेस) -जीते
22.मधुबनी - अम्बिका यादव (निर्दलीय) -जीते
23.कैमूर - संतोष कुमार (बीजेपी) -जीते
24.छपरा (सारण)-सच्चिदानंद राय (निर्दलीय)-जीते
सासाराम और नालंदा में एनडीए उम्मीदवारों की जीत
सासाराम विधान परिषद सीट से बीजेपी प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह ने आरजेडी के कृष्ण कुमार सिंह को हराया। वहीं नालंदा सीट से जदयू प्रत्याशी रीना यादव ने जीत हासिल की।
एनडीए को 12 सीटों पर विजय, आरजेडी को 6 और कांग्रेस के 2 सीट
लालू यादव के गढ़ गोपालगंज में राजद की एमएलसी सीट हार गई है। कुल 24 सीटों में से एनडीए को 12, राजद को 6, कांग्रेस को 2 और निर्दलीय को 2 सीटें मिली हैं। दो सीटों के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं। इन नतीजों को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। अब तक के घोषित नतीजों को देखें तो एनडीए का प्रदर्शन शानदार रही है।
कड़ी सुरक्षा में मतगणना जारी
बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से जारी है। मतगणना को लेकर सभी मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।मतगणना को लेकर 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां संबंधित क्षेत्रों में डाले गए वोटों की गिनती हो रही है।वोटों की गिनती के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर 14 टेबल लगाए गए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक प्रारंभ में रद्द मतपत्रों को अलग किया जा रहा है।निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतगणना वरीयता वोट के आधार पर की जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक शाम चार बजे के बाद परिणाम आने की उम्मीद है।उल्लेखनीय है कि सोमवार को इन सभी सीटों के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह था, जिस कारण करीब 98 फीसदी से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे थे।
पटना, सिवान से आरजेडी की जीत, छपरा में सच्चिदानंद राय जीते
पटना के आरजेडी प्रत्याशी कार्तिक कुमार की जीत हुई है। पूर्णिया से लगातार तीसरी बार बीजेपी प्रत्याशी रहे दिलीप जायसवाल को जीतने में कामयाब रहे हैं। सिवान से आरजेडी उम्मीदवार विनोद जायसवाल की बड़ी जीत हुई है। जीत के एलान की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। छपरा से निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद राय पर सबकी नजर थी। खबर आ रही है कि उन्होंने जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय लड़े थे।
मधुबनी में निर्दलीय उम्मीदवार जीत की तरफ
मधुबनी में पहले रुझान में निर्दलीय अंबिका गुलाब यादव निर्दलीय सुमन कुमार महासेठ से आगे चल रहे हैं। प्रथम वरीयता में निर्दलीय अंबिका गुलाब यादव की जीत हुई है। लेकिन आधिकारिक घोषणा बाकी है। विधानपरिषद के चुनाव में कोई भी उम्मीदवार जब प्रथम वरीयता के मत को 50 फीसज से ज्यादा हासिल करता है तो उसे विजयी घोषित किया जाता है।
मुजफ्फरपुर में जदयू प्रत्याशी दिनेश सिंह विजयी
मुजफ्फरपुर में जदयू प्रत्याशी दिनेश सिंह ने राजद प्रत्याशी को हराया है। दिनेश सिंह को को 5171 और राजद प्रत्याशी शंभू को 767 वोट मिले हैं। इस मुकाबले को दिलचस्प माना जा रहा था।बता दें कि बिहार में कुल 24 सीटों के लिए मतदान हुआ था।
मुजफ्फरपुर के बाद नालंदा में जेडीयू उम्मीदवार की जीत
नालंदा से जेडीयू प्रत्याशी रीना यादव को जीत हासिल हुई है। जेडीयू, आरजेडी और एलजेपी के अलावा दो अन्य निर्दलीय उम्मीदवार विधान परिषद के चुनाव में अपनी किस्मत आजमां रहे थे। दूसरे नंबर पर एलजेपी के रामनरेश प्रसाद रहे. आरजेडी के उम्मीदवार वीरेन यादव तीसरे स्थान पर रहे.
नालंदा में जेडीयू आगे, मुंगेर और सिवान में आरजेडी को बढ़त
नालंदा से जेडीयू की प्रत्याशी रीना यादव आगे हैं जबकि सिवान से आरजेडी के विनोद जायसवाल आगे चल रहे हैं। मुंगेर में आरजेडी के अजय सिंह आगे चल रहे हैं। नवादा के पूर्व विधायक राजबल्लभ प्रसाद के भतीजे अशोक यादव 1268 वोट के साथ आगे हैं। जेडीयू के सलमान रागीब को 684 वोट, आरजेडी के श्रवण कुशवाहा को 644 वोट मिला है।
आरा- बक्सर से नतीजे आ सकते हैं पहले
आरा-बक्सर सीट के चुनाव परिणाम पहले आने की उम्मीद है क्योंकि यहां से केवल दो उम्मीदवार मैदान में हैं। एनडीए के सहयोगियों में, भाजपा 12 सीटों पर, जद (यू) 11 सीटों पर और पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट पर पार्टीविपक्ष की ओर से राजद 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी भाकपा के पास शेष एक सीट है।कांग्रेस अकेले जा रही है और 24 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के नतीजे 7 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
समस्तीपुर में दिलचस्प मुकाबला
समस्तीपुर में चुनावी मैदान में कुल आठ उम्मीदवार हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी के तरुण कुमार और आरजेडी प्रत्याशी रोमा भारती के बीच हैे। काउंटिंग के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। यहां पर बीजेपी और आरजेडी दोनों उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर है। इस सीट को आरजेडी के लिए प्रतिष्ठा वाला माना जा रहा है। आरजेडी का दावा है कि उम्मीदवार रोमा भारती जीत हासिल करने में कामयाब होंगी।
मुंगेर में 13 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
मुंगेर में गवर्नमेंट इंजीनियर कॉलेज को एमएलसी चुनाव के लिए काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। मुंगेर-जमुई-शेखपुरा-लखीसराय से विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों के भाग्य फैसला होना है। बेगूसराय की तरह यहां भी मुकाबला कड़ा है। सभी दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाम इस सीट पर नतीजों को औपचारिक तौर पर घोषित कर दिया जाएगा।
छपरा से बीजेपी के बागी सच्चिदानंद राय पर टिकी नजर
छपरा के कमिश्नर कार्यालय परिसर को ही काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। यहां पर प्रमुख रुप से तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रीय जनता दल से सुधांशु रंजन, बीजेपी से धर्मेंद्र सिंह चुनावी मैदान में है इसके साथ ही निर्दलीय उम्मीदवार सच्चिदानंद राय पर भी सबकी नजर है। इस दफा वो बीजेपी से टिकट पाने में नाकाम रहे और वो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। .
बेगूसराय में मुकाबला दिलचस्प, बीजेपी-आरजेडी में कांटे की टक्कर
बेगूसराय में विधान परिषद चुनाव की काउंटिंग बाजार समिति मतगणना जारी है। बेगूसराय और खगड़िया के लिए मुख्य रूप से बीजेपी से रजनीश कुमार, आरजेडी से मनोहर यादव और कांग्रेस से राजीव कुमार के बीच मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट को बीजेपी और आरजेडी ने नाक का सवाल बनाया है। दोनों दलों का दावा है कि उनकी जीत में किसी तरह का संशय नहीं है। वो अच्छी मार्जिन के साथ चुनाव को जीतने में कामयाब होंगे।
पूर्वी चंपारण में तीन उम्मीदवारों पर टिकी नजर
पूर्वी चंपारण के मुंशी सिंह कॉलेज एमएलएसी चुनाव की मतगणना जारी है। वैसे तो चुनाव में कुल सात उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। लेकिन तीन प्रत्याशियों पर खास नजर है। पूर्व विधायक बबलू देव राष्ट्रीय जनता दल से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो बीजेपी की ओर से बबलू गुप्ता और पूर्व विधायक महेश्वर सिंह निर्दलीय हैं। इसके अलावा दूसरे और दलों के उम्मीदवार हैं।
नवादा में मतगणना जारी
नवादा के केएलएस कॉलेज में काउंटिंग जारी है। यहां 11 प्रत्याशियों ने एमएलसी का चुनाव लड़ा था। अगर बात सहरसा की करें तो यहां भी मतगणना शुरू हो चुकी है। कोसी इलाके के सहरसा, मधेपुरा, सुपौल जिले के मतपत्रों की गिनती की जाएगी। यहां पर नीतीश सरकार में मंत्री नीरज बबलू की पत्नी पूर्व एमएलसी नूतन सिंह और आरजेडी कोटे से अजय कुमार सिंह के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
मधुबनी और नालंदा में पांच उम्मीदवार
बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज में मतगणना जारी है। नालंदा से जहां पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं तो मधुबनी में भी पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मधुबनी में आरके कॉलेज में मतगणना का आगाज हो चुका है। मधुबनी में बिहार बीजेपी ने अपनी सीट जेडीयू के लिए छोड़ दी है। इन नतीजों के संबंध में कहा जा रहा है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति पर असर पड़ेगा।
सिवान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सिवान में मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक रूट में थोड़ा बदलाव है बदलाव किए हैं। भीड़ को लेकर प्रशासन भी चौकस है। किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए हर तरह के इंतजाम हैं। सिवान से कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। कई अन्य जिलों में सेंटर के बाहर भीड़ लगनी शुरू हो गई है। प्रशासन का कहना है कि किसी को भी जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी।
