Gopalganj, Mokama By Election Result 2022: मोकामा सीट पर RJD की परचम, गोपालगंज में मशक्कत के बाद BJP विजयी
Bihar Gopalganj, Mokama By Election Result 2022, Gopalganj, Mokama UP Chunav Result 2022 Highlights: बिहार की मोकामा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रत्याशी नीलम सिंह को जीत मिली है। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की सोनम देवी से था। वहीं, गोपालगंज सीट भाजपा के खाते में गई है। इस सीट पर कुसुम देवी ने राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता को हराया। भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश का यह पहला चुनावी टेस्ट है। बिहार में भाजपा और महागठबंधन को एक-एक सीटें मिली हैं।

Bihar Gopalganj, Mokama By Election Result 2022 Highlights: बिहार की मोकामा और गोपालगंज सीटों के रिजल्ट रविवार को आ गए। गोपालगंज की सीट भाजपा और मोकामा की सीट राजद के खाते में गई है। आरजेडी उम्मीदवार एवं बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कहा कि उनकी जीत पक्की थी। उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुकी हैं कि उनके मुकाबले में कोई नहीं है। इस सीट की लड़ाई महज एक औपचारिकता भर थी।
Go[aganj, Mokama By Election Result 2022
यह मोकामा के लोगों की जीत है और भाजपा के घमंड की हार है-नीलम देवी
अयोग्य घोषित हुए थे अनंत सिंह
बसपा प्रत्याशी इंदिरा यादव राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के छोटे भाई साधू यादव की पत्नी हैं। साधू यादव ने 2000 में इस सीट जीत दर्ज की थी। यादव को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी से दुर्व्यवहार से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
गोपालगंज सीट पर भाजपा, मोकामा पर RJD विजयी
बिहार की मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों के नतीजे आ गए हैं। मोकामा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी नीलम सिंह को जीत मिली हैं। इस सीट पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को हराया है। जबकि गोपालगंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को हराया।
गोपालगंज सीट पर फंस रहा पेंच
गोपालगंज सीट पर शुरुआत राउंड में बढ़त लेने वाली भाजपा की कुसूम देवी राजद के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता से पिछड़ गई हैं। इस सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर बहुत कम है। 22वें राउंड की वोटिंग के बाद कुसुम देवी को 65315 वोट मिले हैं जबकि राजद प्रत्याशी गुप्ता को 63927 वोट प्राप्त हुए हैं। मोकामा सीट पर राजद प्रत्याशी नीलम सिंह जीत गई हैं। उनके विजय की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
मोकामा सीट पर नीलम सिंह की जीत पक्की
मोकामा सीट पर 20 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर राजद प्रत्याशी नीलम देवी को अब तक 76979 वोट और भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी को 60402 वोट मिले हैं। इस सीट पर नीलम देवी की जीत पक्की हो गई है। उनकी जीतना महज औपचारिकता भर है।
गोपालगंज सीट पर 17 राउंड की काउंटिंग पूरी
गोपालगंज सीट पर 17 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। 17वें राउंड में भाजपा उम्मीदवार कुसूम देवी को 1798 वोट और राजद के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्त को 2713 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार कुसूम को अब तक कुल 51049 वोट और राजद प्रत्याशी गुप्ता को 48869 वोट मिल चुके हैं। इस सीट पर 24 राउंड तक काउंटिंग होनी है।
नीलम देवी बोलीं-मेरी जीत पक्की है
गोपालगंज में भाजपा, मोकामा में RJD आगे
गोपालगंज सीट पर 10 राउंड की काउंटिंग में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 1798 वोट और राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 2713 वोट मिले हैं। इस सीट पर कुसुम देवी को अब तक 30875 वोट और गुप्ता को 28608 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी इंदिरा यादव को कुल 4454 वोट प्राप्त हुए हैं। मोकामा सीट पर 16वें दौर की काउंटिंग में राजद प्रत्याशी नीलम देवी को 4159 वोट और भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी को 3508 वोट मिले हैं। अब तक नीलम देवी को 62311 और सोनम देवी को 47594 वोट मिल चुके हैं।
गोपालगंज सीट पर भाजपा की कुसुम देवी आगे
बिहार की गोपालगंज सीट पर चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इन चार राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता को 11228 वोट मिले हैं जबकि भाजपा की प्रत्याशी कुसुम देवी को 12704 वोट मिले हैं। फिलहाल कुसुम देवी राजद उम्मीदवार पर मामूल अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार इंदिरा यादव को अब तक 1734 वोट मिले हैं।
नीलम देवी 35,036 वोटों से आगे
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मोकामा सीट पर नौ राउंड की काउंटिंग के बाद राजद की नीलम देवी 35,036 वोटों से आगे हैं। भाजपा की सोनम देवी 24,299 वोटों से पीछे चल रही हैं। मोकामा सीट के लिए पटना में वोटों की काउंटिंग हो रही है। काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां त्रि-स्तरीय सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने बताया कि अभी कहीं से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। आस-पास के इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है।
मोकामा सीट पर पांच राउंड की काउंटिंग पूरी
मोकामा सीट पर पांच राउंड की वोटों की गिनती के बाद राजद प्रत्याशी नीलम देवी को 18657 वोट मिले हैं, चौथे राउंडे में उन्हें 2775 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी को अब तक 13162 वोट मिले हैं। पिछले राउंड में उन्हें 2971 वोट मिले। गोपालगंज सीट पर अभी एक राउंड की काउंटिंग पूरी हुई है। इस सीट पर भी राजद उम्मीदवार आगे है।
मोकामा सीट पर राजद उम्मीदवार नीलम देवी आगे
गोपालगंज सीट पर वोटों की गिनती का पहला चरण पूरा हो गया है। दूसरे राउंड की गिनती चल रही है। मोकामा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इस राउंड में राजद उम्मीदवार नीलम देवी को 4159 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को 3508 वोट हासिल हुए। तीन राउंड की गिनती के बाद नीलम देवी को 12760 वोट और सोनम देवी को 8096 वोट मिले हैं।
आरजेडी के मोहन प्रसाद आगे
शुरुआती रुझानों के अनुसार गोपालगंज सीट पर आरजेडी के मोहन प्रसाद गुप्ता 2713 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 1798 वोट मिले हैं। बसपा उम्मीदवार को इंदिरा यादव को 321 वोट और एआईएमआईएम प्रत्याशी अब्दुल सलाम को 87 वोट प्राप्त हुए हैं।
मोकामा सीट के रुझान आने शुरू
मोकामा सीट की काउंटिंग 21 राउंड में पूरी होगी
बिहार की मोकामा सीट पर वोटों की गिनती 21 राउंड में जबकि गोपालगंज सीट पर वोटों की गिनती 24 राउंड में पूरी होगी। लगभग आधे राउंड की वोटों की गिनती शुरू होने के बाद रुझानों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि इन दोनों सीटों पर कौन सी पार्टी जीत दर्ज करने जा रही है। चुनाव नतीजों के लिहाज से ये दोनों ही सीटें भाजपा और महागठबंधन के लिए काफी अहम हैं।
आर्यभट्ट नॉलेज विवि में वोटों की गिनती जारी
गोपालगंज उपचुनाव पोस्टल बैलट की गिनती जारी
गोपालगंज सीट पर पहले पोस्टल बैलट की गिनती जारी है। यहां कुल पोस्टल बैलट की संख्या 50 थी। इस उपचुनाव के लिए थावे डायट में मतों की गिनती हो रही है। थोड़ी देर में इस सीट पर रुझान सामने आने लगेंगे।
भाजपा की सियासी परीक्षा
बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीट के अलावा यूपी की गोला गोकर्णनाथ, हरियाणा की आदमपुर, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना की मुनूगोडे और ओडिशा की धामनगर सीटों पर भी वोटों की गिनती की जा रही है। छह राज्यों में विधानसभा की कुल सात सीटों पर गत तीन नवंबर को मतदान हुआ था। इन सभी सीटों पर भाजपा का मुकाबला क्षेत्रीय दलों से है। बिहार की दोनों सीटों के नतीजों का सियासी महत्व काफी ज्यादा होगा। ये विधानसभा उपचुनाव बीजेपी के लिए कड़ी परीक्षा है।
दोनों सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू
बिहार की दोनों सीटों मोकामा और गोपालगंज पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। यहां हम काउंटिंग एवं रुझानों के बारे में पल-पल की जानकारी देंगे।
गोपालगंज उपचुनाव में नौ प्रत्याशी
मोकामा में जहां कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं गोपालगंज में नौ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार में सरकार बदलने के बाद पहला उपचुनाव है, जिस कारण सभी की नजर इस चुनाव पर लगी है। दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच माना जा रहा है।
मोकामा सीट पर रहा है अनंत सिंह का दबदबा
पिछले 17 सालों से मोकामा सीट अनंत सिंह के पास है। अनंत सिंह को कोई नहीं हरा पाया। इस बार तो जेडीयू का साथ है। इसलिए हारने का सवाल ही नहीं। जानकारों का कहना है कि गोपालगंज सीट बीजेपी और मोकामा सीट अनंत सिंह को मिलती दिख रही है। इस उपचुनाव में महागठबंधन के 7 दलों का समर्थन अनंत सिंह को मिला। जबकि भाजपा उम्मीदवार अकेले लड़ा।
उपचुनाव में चिराग फैक्टर का भी चलेगा पता
अंतिम समय में लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के भाजपा के पक्ष में खुलकर आने का भी असर होगा। इससे एक समुदाय से भाजपा निश्चिंत हो सकती है और प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए समीकरणों पर विचार कर सकती है। इसी तरह राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बारे में फैसला लेने के लिए तेजस्वी को भी चुनाव परिणाम का इंतजार है।
पुख्ता सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
गोपलगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की कुल 16 कंपनियों के जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर तैनात रहे। इसके अलावा 1300 बीएमपी व जिला पुलिस के जवानों की तैनाती हुई। जगह-जगह ड्रॉप गेट व जांच स्थल बनाए गए।
मोकामा में रखी गई पैनी नजर
मोकामा में सभी गतिविधियों पर फ्लाईंग स्कावयड, वीडियो सर्विलांस टीम सहित सम्पूर्ण तंत्र ने पैनी नजर रखी। 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 सुपर सेक्टर मजिस्ट्रेट, 04 जोनल मजिस्ट्रेट, 02 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 10 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 06 फ्लाईंग स्कावयड, 05 वीडियो सर्विलेंस टीम तथा 03 वीडियो व्यूइंग टीम ने लगातार निगरानी की।
उपचुनाव के नतीजों होंगे अहम
गोपालगंज और मोकामा विधानसभा के उप चुनाव के परिणाम का विश्लेषण कई दृष्टिकोण से होगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि किस गठबंधन के कोर वोट में किसने सेंधमारी की। बिहार में राजनीतिक दलों के वोट बैंक मुख्य रूप से जाति के आधार पर संगठित हैं। मुस्लिम और यादव मोटे तौर पर राजद से जुड़े हैं। अत्यंत पिछड़ी जातियों पर जदयू की मजबूत पकड़ है।
मोकामा सीट पर 5 बजे तक 52.47%, गोपालगंज सीट पर 48.35% हुई वोटिंग
बिहार विधानसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक मोकामा सीट पर 52.47 प्रतिशत और गोपालगंज सीट पर 48.35 प्रतिशत वोटिंग हुई।
मतदाताओं के लिए सार्वजनिक अवकाश
दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के मतदान में शामिल होने के लिए मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश की स्वीकृति दी गयी है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी। विभाग के उप सचिव गुफरान अहमद ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी की।
गोपालगंज सीट पर 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
101-गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में डटे नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। प्रत्याशियों में भाजपा की कुसुम देवी, राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता, बसपा की इंदिरा यादव, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रमोद कुमार, प्रगतिशील समाज पार्टी के संजय कुमार प्रसाद, जन जनवादी पार्टी के जगमोहन गुप्ता, एआइएमआइएम के प्रत्याशी अब्दुल सलाम, भारतीय बहुजन कांग्रेस के मोतीलाल प्रसाद तथा निर्दलीय विनय कुमार राय शामिल हैं।
मोकामा सीट पर बीजेपी ने अकेले चुनाव लड़ा
बीजेपी इस बार अकेले इस सीट पर चुनाव लड़ रही है। अनंत सिंह की पत्नी को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को मैदान में उतारा है। इसे सीधे तौर पर दो बाहुबलियों के बीच की सियासी टक्कर कहा जा रहा है। ललन सिंह अंडरवर्ल्ड से लेकर राजनीति के मैदान में अनंत सिंह के खिलाफ लगातार लड़ते रहे हैं। ललन सिंह उर्फ नलिनी रंजन शर्मा का भी क्षेत्र में खासा प्रभाव है। इसलिए मोकामा में उपचुनाव रोचक होने वाला है।
दोनों सीटों पर पत्नियां मैदान में
गोपालगंज में भाजपा के विधायक और बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री सुबाष सिंह का असामयिक निधन होने से यह सीट रिक्त हो गई थी। वहीं, मोकामा के तत्कालीन विधायक अनंत सिंह को अवैध हथियार रखने के मामले में सजा होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी तो गोपालगंज में सुबाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी मैदान में हैं।
