Presidential Election : मैं 10वां विकल्प होता तो भी मजबूती के साथ लड़ता राष्ट्रपति चुनाव-यशवंत सिन्हा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 04:51 PM IST

Presidential Election 2022 : नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह इस पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए वह सबसे पहले विपक्षी दलों को बधाई देते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस पद के लिए चौथे विकल्प थे।

google

Yashwant Sinha : राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला सहित विपक्ष के कई नेता मौजूद थे। यशवंत सिन्हा का मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू से है। मुर्मू ने गत शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। मुर्मू यदि यह चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होना है और जरूरत पड़ने पर मतों की गिनती 21 जुलाई को की जाएगी। 

Presidential Election : मैं 10वां विकल्प होता तो भी मजबूती के साथ लड़ता राष्ट्रपति चुनाव-यशवंत सिन्हा
Photo Credit: ANI

'10 विकल्प होता तो भी मजबूती से लड़ता चुनाव'
नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह इस पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए वह सबसे पहले विपक्षी दलों को बधाई देते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह इस पद के लिए चौथे विकल्प थे। सिन्हा ने कहा कि यदि वह 10वें विकल्प भी होते तो भी चुनाव मजबूती के साथ लड़ते। सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रपति का काम सरकार को सलाह देना होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पर रबड़ स्टंप होने के आरोप लगते हैं। राष्ट्रपति को रबड़ स्टंप नहीं होना चाहिए। सिन्हा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ नहीं बल्कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष के नेताओं का अपमान कराया जा रहा है। 

End of Feed