Uniform Civil Code: अब भाजपा पूरा करेगी तीसरा सबसे बड़ा वादा ! फैसले का क्या है संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 10:27 PM IST

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का चुनावी वादा किया था। धामी का यह फैसला भाजपा के लंबे समय से चल रहे वादे की दिशा में उठा कदम है।

google

Uniform Civil Code: आम तौर पर चुनाव जीतने के बाद सरकार सबसे पहले घोषणा पत्र में किए गए वादों में से कोई एक बड़ा फैसला पूरा करती है। लेकिन उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सबसे पहले उस वादे को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया है। जो वादा, उसने चुनाव प्रचार के दौरान किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रचार के दिन कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी थी तो वह राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करेंगे । औ इसके लिए एक कमेटी का गठन करेंगे, जिसमें कानून के विशेषज्ञ, वऔर बुद्धिजीवी शामिल होंगे। और इसी कड़ी में बीते बृहस्पतिवार को उत्तराखंड कैबिनेट ने कमेटी बनाने की मंजूरी दे दी है।

Uniform Civil Code: अब भाजपा पूरा करेगी तीसरा सबसे बड़ा वादा ! फैसले का क्या है संदेश

भाजपा का सबसे पुराने एजेंडे में से एक है यूनिफॉर्म सिविल कोड

भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के पक्ष में रही है। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म करना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना, भाजपा के सबसे बड़े वादे रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में भी भाजपा ने इन 3 वादों को पूरा करने की बात कही थी। इन तीन वादों में अनुच्छेद-370 खत्म करना और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वादे पूरे हो चुके हैं। ऐसे में यह संभावना जताई जाती रही है कि भाजपा 2024 के चुनावों से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड की दिशा में कोई बड़ा कदम उठा सकती है।

End of Feed