बीजेपी दबाव बनाती है, डराती है या खरीदती है, तेजस्वी यादव बोले- महाराष्ट्र में जो कुछ हो रहा है प्री प्लांड है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 04:05 PM IST

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक की चर्चा देश भर में हो रही है। इस पर बिहार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लगता है महाराष्ट्र में जो कुछ हो रहा है वह प्री प्लांड है, बिहार में भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि बीजेपी बीजेपी दबाव बनाती है, डराती है या खरीदती है।

google

पटना: महाराष्ट्र में सियासी समीकरण लगातार बदल रहा है। उद्धव ठाकरे की सरकार खतरे में आ गई है। इसकी चर्चा देश भर में हो रही है। उधर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और बिहार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस प्रक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा गैर-बीजेपी राज्य सरकारों को हर तरह से अस्थिर कर रही है। महाराष्ट्र में जो कुछ भी हो रहा है वह पूर्व नियोजित लगता है। या तो वे दबाव बनाते हैं, डराते हैं या खरीदते हैं। बिहार में भी लोगों ने बीजेपी को खारिज कर दिया लेकिन सीएम नीतीश कुमार पर दबाव डाला गया और राज्य में भी ऐसा ही हुआ। 

बीजेपी दबाव बनाती है, डराती है या खरीदती है, तेजस्वी यादव बोले- महाराष्ट्र में जो कुछ हो रहा है प्री प्लांड है

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार को झटका देते हुए शिवसेना के सीनियर मंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायकों ने सोमवार रात पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी और सूरत में डेरा डाल दिया। उसके बाद बागी विधायकों ने अपना अड्डा गुवाहाटी के एक होटल में शिफ्ट कर दिया है। शुक्रवार को, पार्टी की जिला इकाई के प्रमुखों और 'संपर्क प्रमुखों' को अपने आभासी संबोधन में, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि पार्टी ने पहले जिन विद्रोहों का सामना किया है, उनके बावजूद यह दो बार सत्ता में आया। मैंने 'वर्षा' को छोड़ दिया। मैंने सीएम का सरकारी आवास, लेकिन मैं अपना संकल्प नहीं छोड़ा।

End of Feed