क्‍या होती है वाई श्रेणी की सुरक्षा, किन लोगों को मिलती है ये खास सिक्‍योरिटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2020, 02:21 PM IST

What is Y security: अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। क्‍या आप जानते हैं कि आखिर क्‍या होती है वाई श्रेणी की सुरक्षा और किन लोगों को मिलती है ये खास सुरक्षा?

google

नई दिल्‍ली : मुंबई पुलिस को लेकर एक टिप्‍पणी को लेकर विवादों में घिरी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। शिवसेना नेता संजय राउत के साथ कंगना के बढ़ते विवाद के बीच अभिनेत्री के पिता ने हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर बेटी को सुरक्षा देने की मांग की थी, लेकिन अब गृह मंत्रालय द्वारा अभिनेत्री को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की बात सामने आई है, जिस पर अभिनेत्री ने गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। आखिर क्‍या होती है वाई सुरक्षा और क‍िन लोगों को मिलती है यह खास सुरक्षा?

क्‍या होती है वाई श्रेणी की सुरक्षा, किन लोगों को मिलती है ये खास सिक्‍योरिटी
Photo Credit: BCCL

क्‍या होती है वाई सुरक्षा?

देश में कई श्रेणियों की सुरक्षा प्रणाली है, जो खतरे को देखते हुए नेताओं या विभिन्‍न क्षेत्रों की हस्तियों को सरकार और पुलिस द्वारा प्रदान की जाती है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर इसका आकलन किया जाता है कि किसी को किस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। देश में चार चरणों में सुरक्षा सिस्‍टम बंटा हुआ है, जिसमें सबसे शीर्ष पर जेड प्‍लस (Z +) है, जबकि इसके बाद जेड, वाई और एक्‍स श्रेणी की सुरक्षाएं आती हैं।

End of Feed