मरने के बाद चार्टर भेजने का कोई मतलब नहीं, यूक्रेन-रूस युद्ध में घायल हरजोत सिंह का दर्द, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2022, 06:13 PM IST

रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनों से युद्ध चल रहा है। यूक्रेन के शहरों में हजारों भारतीय अब भी फंसे हुए हैं। इस युद्ध में हो रही गोलीबारी में घायल एक भारतीय हरजोत सिंह ने आपबीती सुनाई।

google

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में कई गोलियों से घायल एक भारतीय हरजोत सिंह कीव के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने आपीबीती सुनाई। हरजोत सिंह ने बताया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप मरने के बाद चार्टर (विमान) भेजते हैं। भगवान ने मुझे दूसरा जीवन दिया है, मैं इसे जीना चाहता हूं। मैं दूतावास से अनुरोध करता हूं कि वह मुझे यहां से निकाल कर ले जाए। मुझे व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं प्रदान करें, दस्तावेज के साथ मेरी मदद करें।

मरने के बाद चार्टर भेजने का कोई मतलब नहीं, यूक्रेन-रूस युद्ध में घायल हरजोत सिंह का दर्द, देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि यह 27 फरवरी की घटना है। हम तीसरी चौकी के रास्ते में एक कैब में 3 लोग थे, जहां सुरक्षा कारणों से हमें वापस जाने के लिए कहा गया था। वापस आते समय, हमारी कार पर कई गोलियां चलाई गईं, जिससे मुझे कई गोलियां लगीं।

End of Feed