Congress में थम नहीं रहे हैं बगावती तेवर! अब उदित राज बोले- राहुल के मानवतावादी दृष्टिकोण ने पार्टी को कमजोर कर दिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 09:21 AM IST

Udit Raj on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता उदित राज ने भी अब पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में ज्यादातर नॉन परफॉर्मर्स ने वफादारों के रूप में राज किया।

google

Udit Raj on Rahul Gandhi: कांग्रेस में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ नेता ही लगातार आलाकमान को निशाने पर ले रहे हैं। इन सबके बीच अब पार्टी नेता उदित राज ने सवाल उठाए हैं। उदित राज ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस के अच्छे समय में, ज्यादातर नॉन परफॉर्मर्स ने वफादारों के रूप में राज किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को परफॉर्म करने वालों की जरूरत है।

Congress में थम नहीं रहे हैं बगावती तेवर! अब उदित राज बोले- राहुल के मानवतावादी दृष्टिकोण ने पार्टी को कमजोर कर दिया

क्या कहा उदित राज ने

उदित राज ने ट्वीट करते हुए कहा, 'राहुल गांधी आसानी से पीएम बन सकते थे और सीपी (Congress President) पद से इस्तीफा दे सकते थे। उन्होंने भाजपा की तरह प्रदर्शन और नष्ट करने की नीति का पालन नहीं किया और उनके मानवतावादी दृष्टिकोण ने पार्टी को कमजोर कर दिया और यह जारी रहेगा। अच्छे समय में, ज्यादातर नॉन परफॉर्मर्स ने वफादारों के रूप में राज किया। पार्टी को परफॉर्मर्स की जरूरत है।' उदित राज यहीं नहीं रूके उन्होंने एक और ट्वीट कर सवाल उठाए।

End of Feed