Udaipur murder: राजस्थान के DGP का बड़ा बयान- 2014 में पाकिस्तान गया था आरोपी गौस मोहम्मद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 05:42 PM IST

Udaipur murder: राजस्थान के DGP ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि कन्हैया की हत्या का आरोपी पाकिस्तान गया था। गौस मोहम्मद 2014 में कराची गया था। दावत-ए-इस्लामी के कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

google

राजस्थान के DGP ने बताया है कि उदयपुर के कन्हैया की हत्या का आरोपी गौस मोहम्मद 2014 में कराची गया था। वो दावत-ए-इस्लामी के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। डीजीपी ने कहा कि हम इसे (सिर काटने की घटना) आतंकी कृत्य मान रहे हैं। NIA को जांच सौंपी गई है, जांच में राजस्थान पुलिस NIA की मदद करेगी। एएसआई और एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने इस घटना के होने से पहले पीड़ित क्षेत्र में पहले से ही ध्रुवीकृत स्थिति को शांत करने के लिए आवश्यक कार्रवाई नहीं की थी। डीजीपी एमएल लाठेर ने कहा कि अब तक दो लोग मुख्य आरोपी हैं। उनके अलावा, हमने तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके साथ वे संपर्क में थे। NIA ने कन्हैया मर्डर केस में दोबारा केस दर्ज किया है। एनआईए ने UAPA के तहत केस दर्ज किया है। यूएपीए की धारा- 16, 18 और 20 के तहत FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए मौके पर NIA टीम पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि UAPA के तहत केस दर्ज है। राजस्थान ATS भी जांच में मदद करेगी। 

Udaipur murder: राजस्थान के DGP का बड़ा बयान- 2014 में पाकिस्तान गया था आरोपी गौस मोहम्मद

सीएम गहलोत ने कहा कि उदयपुर की घटना में शामिल आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी करने वाले पांच पुलिसकर्मियों श्री तेजपाल, श्री नरेन्द्र, श्री शौकत, श्री विकास एवं श्री गौतम को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देने का फैसला किया है।

End of Feed