आज ही के दिन इतिहास बना था Article 370 और हुआ था नए कश्मीर का आगाज, जानिए 3 सालों में कितनी बदली 'जन्नत'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 07:58 AM IST

Article 370 Abrogation News: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के आज 3 साल पूरे हो गए हैं। आतंकी एजेंडे के चलते घाटी में हाई अलर्ट किया गया है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

google

Article 370 Abrogation's 3 Years: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए आज 3 साल पूरे हो गए हैं। बीते तीन साल से जम्मू कश्मीर की तस्वीर लगातार बदल रही है। सालों से अटके काम अब तेजी से पूरे हो रहे हैं। लेकिन घाटी के शांत माहौल को दोबारा खराब करने के लिए बॉर्डर पार से साजिश से भी रची जा रही है। लिहाजा घाटी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है और आतंकियों के सफाए के लिए सेना का ऑपरेशन भी लगाता चल रहा है।

आज ही के दिन इतिहास बना था Article 370 और हुआ था नए कश्मीर का आगाज, जानिए 3 सालों में कितनी बदली 'जन्नत'
Photo Credit: BCCL

इन्हें मिली आजादी

2019 में आज ही के दिन धारा 370 हटाई गई थी और जम्मू कश्मीर राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बना था। एक तरफ देश में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने की खुशी है तो दूसरी तरफ घाटी के सियासतदान इसे काला दिवस बता रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की खुशी आज भी कुछ राजनेताओं को भले ही ना हो  लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिनके लिए 15 अगस्त से पहले ही यानी आज का दिन  आजादी का दिन है। पाकिस्तान से भारत आए विस्थापितों के लिए ऐसा ही है।

End of Feed