लालू यादव को हुई सजा, तेजस्वी बोले- ऐसा लगता है कि देश में चारा घोटाले के अलावा कोई घोटाला नहीं हुआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 04:18 PM IST

Lalu Yadav fodder scam case: चारा घोटाला से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा हुई है। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि ऐसा लगता है कि देश में सिर्फ चारा घोटाला हुआ है। बिहार में लगभग 80 घोटाले हो चुके हैं, जांच एजेंसियां कहां हैं?

google

चारा घोटाला के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए के गबन के मामले में दोषी ठहराए गए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को विशेष सीबीआई अदालत ने पांच साल कैद और 60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने अन्य अभियुक्तों को कैद के अलावा दो करोड़ रुपए तक जुर्माने की सजा सुनाई है। पूर्व सांसद आर के राणा को भी मामले में 5 साल कैद और 60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। पशुपालन विभाग के तत्कालीन सचिव बेक जूलियस को चार वर्ष कैद और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

लालू यादव को हुई सजा, तेजस्वी बोले- ऐसा लगता है कि देश में चारा घोटाले के अलावा कोई घोटाला नहीं हुआ

कोर्ट के फैसले पर आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। यह अंतिम फैसला नहीं है। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट हैं। हमने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी है और हमें उम्मीद है कि निचली अदालत का फैसला हाई कोर्ट में बदलेगा। ऐसा लगता है कि देश में चारा घोटाले के अलावा कोई घोटाला नहीं हुआ है। बिहार में लगभग 80 घोटाले हो चुके हैं लेकिन सीबीआई, ईडी, एनआईए कहां है? देश में एक ही घोटाला और एक नेता है। सीबीआई विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी को भूल चुकी है। 

उन्होंने कहा कि अगर लालू जी ने बीजेपी से हाथ मिलाया होता तो उन्हें राजा हरिश्चंद्र कहा जाता लेकिन आज वो आरएसएस-बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं इसलिए उन्हें कारावास का सामना करना पड़ रहा है। हम इससे नहीं डरेंगे। 

End of Feed