'एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'; अनुच्छेद 370 के थे धुर विरोधी थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 6, 2021, 06:00 AM IST

Syama Prasad Mukherjee: भारतीय जनसंघ के संस्थापक और जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के धुर विरोधी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज जयंती है। वो नेहरू कैबिनेट में मंत्री भी रहे।

google

Syama Prasad Mukherjee Birth Anniversary: भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज जयंती है। 6 जुलाई 1901 में कलकत्ता में जन्मे मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जा के खिलाफ थे और उन्होंने अपने जीवनकाल में अनुच्छेद 370 का पुरजोर विरोध किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैरिस्टर और शिक्षाविद थे। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग और आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्य किया। नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में बाद में मुखर्जी ने नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की जो बाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बन गई। 

'एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'; अनुच्छेद 370 के थे धुर विरोधी थे श्यामा प्रसाद मुखर्जी

मुखर्जी 1943 से 1946 तक अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष भी रहे। 1953 में जम्मू और कश्मीर पुलिस की हिरासत में उनकी मृत्यु हो गई। 

जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे पर राय

End of Feed