पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, शिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 05:22 PM IST

महाराष्ट्र में लगातार राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। शिवसेना के दोनों गुट अपने-अपने दावे कर रहे हैं।  शिवसेना सांसद और सीनियर नेता संजय राउत ने जिसने शिवसेना छोड़ दी है वे राजनीति के लिए बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। महाविकास अघाड़ी एकजुट हैं।

google

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत हर पल नया मोड़ ले रही है। शिवसेना सांसद और सीनियर नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि  हम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने अपने स्वार्थ की राजनीति के लिए बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल किया है। जो पार्टी छोड़कर चले गए हैं वे हमारे पितामह के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ठाकरे के पास छोड़कर गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है।

पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, शिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी
Photo Credit: ANI

संजय राउत ने कहा कि हमने 6 प्रस्ताव पारित किए हैं और तय किया है कि शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा का पालन करेगी और संयुक्त महाराष्ट्र की विचारधारा से समझौता नहीं करेगी।

संजय राउत ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जिन नेताओं ने शिवसेना छोड़ दी है, उन्हें शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए। अपने पिता के नाम पर वोट मांगो। साथ ही उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी एकजुट हैं।

End of Feed