शिवसेना महाराष्ट्र में MVA सरकार से बाहर आने को तैयार, संजय राउत का बड़ा बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 04:01 PM IST

Maharashtra politics : सांसद संजय राउत ने कहा कि शिव सेना महाराष्ट्र में एमवीए सरकार से बाहर आने को तैयार है लेकिन पार्टी के बागी नेताओं को गुवाहाटी से मुंबई आकर सीएम उद्धव ठाकरे से बातचीत करें।

google

Maharashtra politics: महाराष्ट्र की सियासत में लगातार हलचल हो रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि विधायकों को गुवाहाटी से संवाद नहीं करना चाहिए, वे वापस मुंबई आएं और सीएम उद्धव ठाकरे से इस सब पर चर्चा करें। हम सभी विधायकों की इच्छा होने पर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से बाहर निकलने पर विचार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें यहां आना होगा और सीएम से चर्चा करनी होगी। 

शिवसेना महाराष्ट्र में MVA सरकार से बाहर आने को तैयार, संजय राउत का बड़ा बयान

राउत ने विधायकों से कहा कि आप कहते हैं कि आप असली शिवसैनिक हैं और पार्टी नहीं छोड़ेंगे। हम आपकी मांग पर विचार करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते आप 24 घंटे में मुंबई वापस आएं और सीएम उद्धव ठाकरे के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करें। आपकी मांग पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। ट्विटर और व्हाट्सऐप पर चिट्ठी मत लिखिए। उन्होंने कहा कि बागी, जो मुंबई से बाहर हैं, ने हिंदुत्व का मुद्दा उठाया है। अगर इन सभी विधायकों को लगता है कि शिवसेना को एमवीए से बाहर निकलना चाहिए, तो मुंबई वापस आने की हिम्मत दिखाएं। आप कहते हैं कि आपको सिर्फ सरकार के साथ परेशानी है और यह भी कहते हैं कि आप सच्चे शिवसैनिक हैं, आपकी मांग पर विचार किया जाएगा, लेकिन आएं और उद्धव ठाकरे से बात करें।

End of Feed