Maharashtra: हमारे अपनों ने ही पीठ में खंजर भोंका, हम काम करेंगे और अपने दम पर सत्ता में आएंगे- संजय राउत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 11:03 AM IST

उद्धव ठाकरे सरकार के जाने के बाद शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने मीडिया से बात की और बागियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें अपने ही लोगों ने धोखा दिया।

google

मुंबई: उद्धव ठाकरे द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आज पार्टी नेता और सांसद संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि हमें अपने ही लोगों ने धोखा दिया। राउत ने कहा कि शिवसेना विधायकों पर बनाया गया और हमारे अपने ही लोगों ने खंजर खोंपा हमें धोखा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी इस पूरे प्रकरण के पीछे रही।  राउत ने कहा कि सरकार गिराने के पीछे कौन ये सब जानते हैं और हम सत्ता के लालची नहीं हैं।

Maharashtra: हमारे अपनों ने ही पीठ में खंजर भोंका, हम काम करेंगे और अपने दम पर सत्ता में आएंगे- संजय राउत

अपनों ने की गद्दारी

राउत ने कहा, 'पार्टी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल रात को इस्तीफा दिया। सर्वोच्च न्यायालय से जिस तरह का फैसला आया, उसके बाद उनके लिए पद पर रहना उचित नहीं था। वो बहुत ही नैतिकता की राजनीति करने वाले नेता हैं। 2.5 साल तक उद्धव जी के नेतृत्व में सरकार चली, लेकिन उन्होंने जाते-जाते ये बात कही कि हमारे ही लोगों ने मुझसे गद्दारी की इसलिए अब मैं ये सरकार नहीं चला सकता हूं।'

End of Feed