अनिल देशमुख के खिलाफ सरकारी गवाह बनेगा सचिन वाजे, सीबीआई कोर्ट ने दी मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 05:20 PM IST

जेल में बंद एनसीपी के कद्दावर नेता अनिल देशमुख की मुश्किल और बढ़ सकती है। सीबीआई कोर्ट ने सचिन वाजे को सरकारी गवाह बनने की मंजूरी दे दी है।

google

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख जेल में बंद और उनकी मुश्किलों में और इजाफा हो सकता है। दरअसल सीबीआई कोर्ट ने सचिन वाजे को सरकारी गवाह बनने की मंजूरी दे दी है। इसका अर्थ यह है कि वाजे का हर एक बयान देशमुख के लिए जेल से बाहर आने की उम्मीद को कमजोर करेगा। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जब कार में विस्फोटकों की बरामदगी हुई तो किसी को नहीं पता था कि इस मामले में कई मोड़ आएंगे। तफ्तीश के बाद एक शख्स सचिन वाजे का नाम उभर कर सामने आया तो सनसनीखेज खुलासे होते गय। जांच में पता चला था कि वाजे पर ना सिर्फ मुंबई के पुलिस कमिश्नर रहे परमवीर सिंह मेहरबान थे बल्कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख भी खासे मेहरबान थे।

अनिल देशमुख के खिलाफ सरकारी गवाह बनेगा सचिन वाजे, सीबीआई कोर्ट ने दी मंजूरी

इस तरह से चर्चा में आया सचिन वाजे
सचिन वाजे के बारे में कहा जाता है कि स्पेशल क्राइम यूनिट में उसकी तैनाती नियमों को दरकिनार करके की गई की। वाजे को खास जिम्मेदारी दी गई थी। अनिल देशमुख की सरपरस्ती में वो उगाही का काम किया करता था। बताया जात है कि अगर मनसुख हिरेन की हत्या का केस सामने ना आया होता तो शायद वाजे बचकर निकल जाता । लेकिन मीडिया में मनसुख हिरेन का केस इस हद तक छाया कि सचिन वाजे के संबंध में एक एक कड़ी खुलती गई। वाजे ने कहा कि वो तो सिर्फ मोहरा था हुक्म तो कहीं और से आता था। 

सचिन वाजे की गर्लफ्रेंड ने किया था खुलासा
मुंबई पुलिस वसूली कांड में सनसनीखेज जानकारी सामने आई थी। सचिन वाजे वसूली कांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। किस तरह से मुंबई पुलिस कमिश्नर का ऑफिस वाजे का वसूली ठिकाना बन चुका था। ? पुलिस कमिश्नर का ऑफिस वाजे के लेन-देन का अड्डा बन गया था ?  NIA ने वसूली किंग सचिन वाजे को बेनकाब करने का दावा किया है। सचिन वाजे की गर्लफ्रेंड ने NIA के सामने किया राजफाश किया। मीना ने वाजे के नीले लेदर बैग की  सत्यकथा सुनाई। मीना ने वाजे के ब्लैक एंड व्हाइट का मीना जॉर्ज ने राज खोला था। 

End of Feed