पंजाब सरकार में चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी, CM के पैर छू लिया आशीर्वाद; बोला विपक्ष- पीली पगड़ी, बात भगत सिंह की और नौकरी दिल्ली की?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 12:18 PM IST

चड्ढा के मुताबिक, "मान साहब ने पंजाब के लोगों की सेवा करने से जुड़ा मौका देकर मेरा सम्मान किया है। चूंकि, मैं नई भूमिका में आने जा रहा हूं, इसलिए मैं उनकी दुआएं चाहता हूं।"

google

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृ्त्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने पार्टी नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को एक अस्थाई सलाहकार समिति (एडवाइजरी कमेटी) का चीफ बनाया है। आप ऐसा करने के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर बुरी तरह आ गई है।

पंजाब सरकार में चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी, CM के पैर छू लिया आशीर्वाद; बोला विपक्ष- पीली पगड़ी, बात भगत सिंह की और नौकरी दिल्ली की?
Photo Credit: Twitter

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को सोमवार को इस बारे में बताया था कि चड्ढा एक अस्थायी सलाहकार समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह कमेटी सरकार को लोक महत्व के मुद्दों पर सलाह देगी। 

पंजाब में आप सरकार ने कुछ दिन पहले कमेटी के गठन को लेकर एक अधिसूचना जारी की थी और उस समय भी विपक्षी दलों ने इसके गठन की वैधता पर सवाल उठाए थे। अधिसूचना के अनुसार, अस्थाई समिति के एक अध्यक्ष होंगे और इसके सदस्य किसी भी मुआवजे, पारिश्रमिक या अनुलाभों के हकदार नहीं होंगे।

End of Feed