पंजाब कैबिनेट ने नई भर्तियों समेत कई अहम फैसले, मान बोले- सिर्फ ऐलान नहीं, जो कहते हैं वो करते हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2022, 02:03 PM IST

Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की आज हुई बैठक में कई महत्‍वपूर्ण फैसले हुए। बैठक में पूर्व विधायकों को एक ही पेंशन देने के निर्णय पर भी मुहर लगी।

google

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट ने आज कुछ अहम फैसले लिए हैं। चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद खुद सीएम मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सीएम मान ने बताया कि बैठक में पांच महत्‍वपूर्ण निर्णय लिए लिए गए हैं, जिसमें राज्‍य में 26454 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके साथ ही एक विधायक एक पेंशन की घोषणा को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

पंजाब कैबिनेट ने नई भर्तियों समेत कई अहम फैसले, मान बोले- सिर्फ ऐलान नहीं, जो कहते हैं वो करते हैं

सीएम मान का ट्वीट 

भगवंत मान ने लिखा, 'पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले-1) कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी, 2) एक MLA, एक पेंशन को मंजूरी, 3) घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूरी, 4) मुक्तसर जिले में नरमे की फसल के खराब होने पर 41.8करोड़ मुआवज़े को मंजूरी. 38.08 करोड़- किसानों को 03.81 करोड़- खेत मजदूरों को', 5) छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए 3 महीने का समय बढ़ाया, किश्तों में भी जमा कर सकते हैं। सिर्फ ऐलान नहीं, जो कहते हैं, वो करते हैं।'

End of Feed