Punjab: जम्मू कश्मीर के बाद अब पठाकोट में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने की 46 राउंड फायरिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 10:03 AM IST

सेना के जवानों ने पाकिस्तान के मंसूबों पर एक बार फिर पानी फेर दिया है। घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी ड्रोन्स पर पठानकोट औऱ जम्मू कश्मीर में सेना ने फायरिंग की।

google

पठानकोट/श्रीनगर: पाकिस्तान भारत के सीमावर्ती इलाकों में अपनी हरकतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर में रविवार को LOC के पास भारतीय जवानों की चौकस निगरानी के बाद पाकिस्तानी ड्रोन वापस चले गया था तो वहीं हरकत आज पाकिस्तान ने पठानकोट में की। पठानकोट के ढिंडा इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद सेना के जवानों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और ड्रोन पर करीब 46 राउंड फायरिंग की जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान लौट गया। 

Punjab: जम्मू कश्मीर के बाद अब पठाकोट में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने की 46 राउंड फायरिंग

एलओसी पर भी दिखे ड्रोन

इससे पहले जम्मू कश्मीर में एलओसी के बेहद करीब दो बार पाकिस्तान ड्रोन देखा गया। सीमा पार से आए ड्रोन को देखते ही सेना के जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही ड्रोन वापस पाकिस्तानी क्षेत्र में लौट गया। पुंछ जिले के मेंढर में केजी सेक्टर में अचानक ड्रोन दिखाई देने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए।  इसके बाद सेना और पुलिस के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

End of Feed