Prophet remarks Case: नवीन कुमार जिंदल को ठाणे पुलिस ने भेजा समन,15 जून को पेश होने का आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 06:18 PM IST

Prophet Mohammad Insult Case : पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में निष्कासित बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल महाराष्ट्र के ठाणे की भिवंडी सिटी पुलिस ने समन भेजा है।

google

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे की भिवंडी सिटी पुलिस ने निष्कासित बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल को 15 जून को उनके सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। उसके खिलाफ भिवंडी सिटी पीएस में आईपीसी 295 (A) के तहत मामला दर्ज किया गया (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा)। गौर हो कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी देने की वजह से बीजेपी ने नवीन कुमार जिंदल निष्कासित कर दिया। पैगंबर मोहम्मद के बारे में एक जून को किए गए अपने ट्वीट के बाद जिंदल सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए थे। जिंदल ने कहा था कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर हमला करने वालों और उनका अपमान करने वालों से सवाल पूछते हुए ट्वीट किया था और इसका उद्देश्य किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Prophet remarks Case: नवीन कुमार जिंदल को ठाणे पुलिस ने भेजा समन,15 जून को पेश होने का आदेश
Photo Credit: ANI

दो दशकों से अधिक के अनुभव वाले पूर्व पत्रकार जिंदल की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पूर्व में भी कई विवाद हो चुके हैं। अपने ट्विटर हैंडल से कथित तौर पर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का एक फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में उनके खिलाफ पंजाब में मामला दर्ज किया गया था।वह अपने ट्वीट के लिए महाराष्ट्र और राजस्थान पुलिस के निशाने पर भी थे।

End of Feed